ePaper

शिल्पा शेट्टी ने शिमर ड्रेस में शेयर की ये ग्लैमरस तसवीर, फैंस ने कमेंट में लिखा- ब्यूटी क्वीन यहां हैं...

Updated at : 24 Dec 2021 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी ने शिमर ड्रेस में शेयर की ये ग्लैमरस तसवीर, फैंस ने कमेंट में लिखा- ब्यूटी क्वीन यहां हैं...

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से दूसरी एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं. अब उनका लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से दूसरी एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं. वो अपनी एक्टिंग के अलावा अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहती हैं. अब उनका लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है. वो सिंगर शोल्डर शिमर ड्रेस में बेहद खूबसूरत और हसीन दिख रही हैं.

undefined

शिल्पा शेट्टी ऑफ व्हाइट शिमर ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं. उन्होंने अपने हेयर को ओपन हेयर लुक दिया है. उन्होंने मैचिंग हिल्स पहने हैं. एक यूजर ने लिखा, ब्यूटी क्वीन यहां है. एक और यूजर ने लिखा, क्या आप अपने फैंस के लिए एक मैसेज नहीं छोड़ सकती. एक और यूजर ने लिखा, बेहद खूबसूरत लग रही हैं मोतरमा.

undefined

शिल्पा शेट्टी योग और फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं. बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेस में हैं जो खूबसूरत होने के साथ फिट भी हैं. 46 साल की शिल्पा शेट्टी का मानना है कि अगर इंसान खुद को अंदर से पूरी तरह से फिट रखता है तो उसका व्यक्तित्व बेहतर तरीके से निखर कर सामने आता है. शिल्पा शेट्टी अक्सर लोगों को फिट रहने के लिए योग के टिप्स देती हैं.

undefined

शिल्पा शेट्टी योग के प्रति हमेशा से लगाव रखती रही हैं. आप उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से भी देख सकते हैं. अपनी फिटनेस के लिए शिल्पा शेट्टी योगासन के अलावा प्राणायाम और सुर्यनमस्कार जैसे योग करती हैं.

undefined

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में जिन योगासनों का अभ्यास किया उनमें- विपरित शलभासन (Viparita Shalabasana), अर्ध शलभासन (Ardha Shalabasana,), धनुरासन ( Dhanurasana,) और बलासन (Balasana) शामिल हैं. शिल्पा के अनुसार ये सभी योगासन रीढ़ की हड्डी (spine), पीठ ( back), गर्दन ( neck) और कंधों (shoulders) की स्ट्रेचिंग करते हैं

undefined

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वो इनदिनों डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola