ePaper

शर्लिन चोपड़ा की बढ़ी मुश्किलें, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने एक्ट्रेस पर किया 50 करोड़ का मानहानि का केस

Updated at : 19 Oct 2021 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
शर्लिन चोपड़ा की बढ़ी मुश्किलें, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने एक्ट्रेस पर किया 50 करोड़ का मानहानि का केस

शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. कपल के वकील ने बताया कि शर्लिन द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे है.

विज्ञापन

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. कुछ दिन पहले ही शर्लिन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. अब शर्लिन के खिलाफ शिल्पा और राज ने 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि उन दोनों के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा द्वारा लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, नकली, निराधार है. इसमें ये भी बताया गया है कि शिल्पा जेएल स्ट्रीम ऐप के किसी भी कामकाज में शामिल नहीं है. यह सब शर्लिन ने राज और शिल्पा की छवि को बदनाम करने के लिए और पैसे वसूली करने के लिए किया है.

कुछ दिन पहले ही शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था, आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते है. उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते है.

Also Read: Indian Idol 12 में वापस नहीं लौटने पर विशाल डडलानी ने तोड़ी चुप्पी, बताई ये वजह

गौरतलब है कि जब से राज कुंद्र पोर्न केस में गिरफ्तार हुए थे, तब से ही शर्लिन चोपड़ा उनके खिलाफ लगातार बोल रही थी. शर्लिन ने राज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि राज कुंद्रा ने उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में धकेल दिया था. अबतक वह राज के लिए करीब 15 से 20 प्रोजेक्ट कर चुकी है.

वहीं, बता दें कि राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और एप्स पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दो महीने जेल में रहने के बाद उन्हें बेल मिली थी. राज के गिरफ्तार होने के बाद से शिल्पा शेट्टी को ट्रोल किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola