Character Dheela 2.0 Song Out: सलमान खान के गाने पर कार्तिक आर्यन ने दिखाया स्वैग, आप भी देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Character Dheela 2.0 Song Out: सलमान खान के गाने पर कार्तिक आर्यन ने दिखाया स्वैग, आप भी देखें VIDEO

Dheela 2.0 Song: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का नया गाना ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ रिलीज हो गया है. गाने को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इसमें कार्तिक आर्यन स्वैग लुक में दिखाई दे रहे हैं. उनके डांस स्टेप्स देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं.

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म ने उनके साथ कृति सेनन दिखाई देंगी. अब शहजादा का नया गाना ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ रिलीज हो गया है. गाने में कार्तिक आर्यन का स्वैग लुक देखा जा सकता है. उनके डांस स्टेप्स देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं. उनके आसपास लड़कियां हैं और पब में घूम हो रही है. वीडियो की शुरुआत कार्तिक को अपने स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ खेलते हुए होती है. बता दें कि गाने के पहले पार्ट में सलमान खान और जरीन खान ने अभिनय किया है. फैंस का कहना है कि ये गाना ब्लॉकबस्टर होगा. शहजादा का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं. एक निर्माता के रूप में कार्तिक पहली फिल्म को भी चिन्हित करेंगे. फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े अभिनीत अला वैकुंठपुरमुलू की रीमेक है. ये 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Fans are eagerly waiting for Karthik Aryan’s most awaited film Shahzada. Kriti Sanon will appear with him in the film. Now Shehzada’s new song ‘Character Dheela 2.0’ has been released. Karthik Aryan’s swag look can be seen in the song. Fans are going crazy after seeing her dance steps. There are girls around him and he is roaming in the pub. The video begins with Kartik sporting his stylish sunglasses. Let us tell you that Salman Khan and Zareen Khan have acted in the first part of the song. Fans say that this song will be a blockbuster. Shehzada is being directed by Rohit Dhawan. It will also mark Karthik’s debut as a producer. The film is a remake of Ala Vaikunthapurramuloo starring Allu Arjun and Pooja Hegde. It will be released in theaters on 17 February.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola