'आधा इश्क...गाने पर शहनाज गिल ने दिया जबरदस्त एक्सप्रेशन, येलो टॉप में एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज, VIDEO

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Feb 2021 2:05 PM

विज्ञापन

Shehnaz Gill video: पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी तसवीरों से लोगों को दिल जीत लेती है. हाल ही में उन्होंने येलो आउटफिट में अपनी जबरदस्त फोटोज फैंस के साथ शेयर किया था, जिसपर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आए थे. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शहनाज 'आधा इश्क आधा है' पर एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Shehnaz Gill video: पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी तसवीरों से लोगों को दिल जीत लेती है. हाल ही में उन्होंने येलो आउटफिट में अपनी जबरदस्त फोटोज फैंस के साथ शेयर किया था, जिसपर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आए थे. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शहनाज ‘आधा इश्क आधा है’ पर एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं.

शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वायरल वीडियो में शहनाज ‘आधा इश्क आधा है’ गाने पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं. ये वीडियो वूम्प्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस येलो टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही है. उन्होंने ड्रेस के साथ ग्रीन कलर की ईयररिंग्‍स पहनी हुई है.

https://www.instagram.com/p/CKt5jZZnEzH/

वीडियो में एक्ट्रेस अपने बालों को लहराते हुए मोहक अंदाज में एक्सप्रेशन दे रही है. फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसन्द आ रहा है. इस पर उनके चाहने वाले जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. साथ ही उनकी अदाओं की भी तारीफ कर रहे है. बता दें कि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तसवीरें पोस्ट करती रहती हैं.

इससे पहले शहनाज गिल की ये तसवीर फैंस को बेहद पसन्द आई थी. तसवीर में वो व्‍हाइट ऑफ शोल्‍डर क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं. वह डेनिम जींस में नजर आ रही हैं. वह बेड पर बैठी हुई हैं. उन्‍होंने इस तसवीर को शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में दिल वाला इमोजी शेयर किया था.

https://www.instagram.com/p/CKLk6fdsqcg/
https://www.instagram.com/p/CKdWg_JMJH6/

बता दें कि, शहनाज और सिद्धार्थ का गाना ‘शोना-शोना’ 25 नवंबर को रिलीज हुआ था. गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है. सॉन्ग में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी है, जिसमें जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. शोना-शोना को ‘देसी म्यूजिक फैक्ट्री नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था.

Also Read: मौनी रॉय ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में उड़ायी फैंस की नींद, दिल थाम कर देखिए नागिन एक्ट्रेस की ये BOLD PHOTOS

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola