सिद्धार्थ की मौत के बाद पहली बार किसी पार्टी में दिखीं शहनाज गिल, फैंस बोले- सिड ये देखकर खुश…

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल सिद्धार्थ की मौत के बाद पहली बार किसी पार्टी में स्पॉट की गई है. इस पार्टी में उन्होंने अपने फ्रेंड के साथ कई पोजेज दिए. हालांकि इस दौरान उनके चेहरे का गम साफ तौर पर देखा जा रहा था.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल सिद्धार्थ की मौत के बाद टूट सी गई थी. एक्ट्रेस काफी समय तक सदमे में रही थी. शहनाज ने सोशल मीडिया, पब्लिक पार्टिज से दूरी बना ली थी. हालांकि अब धीरे-धीरे एक्ट्रेस कभी-कभी स्पॉट की जाती हैं, लेकिन अब पहले जैसी रौनक उनके चेहरे पर देखने को नहीं मिलती है.

विज्ञापन
undefined

अब सोशल मीडिया पर शहनाज की कुछ फोटोज जमकर वायरल हो रही है. फोटोज में वह किसी पार्टी में दिखाई दे रही हैं. हालांकि वह अपने एक दोस्त की सगाई में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कई सारे पोजेज दिए. उन्हें यहां डांस करते हुए भी देखा गया. लेकिन उनके चेहरे का दर्द साफ तौर पर देखा जा सकता था. उनके चेहरे को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वह आज भी अपने सिड को बेहद याद करती हैं.

undefined

शहनाज गिल ने इस दौरान डीप नेक ब्लैक कलर का ड्रेस पहन रखा है. इसके साथ ही उन्होंने बाल बांदा हुआ है और ब्लैक सैंडल और न्यूड मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है. उनकी अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रही है. कुछ फैंस यूं ही खुश रहने की दुआ भी कर रहे हैं.

undefined

फैंस शहनाज का यह लुक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मेरी गुड़िया रानी…आप ऐसे ही खुश और मुस्कुराते रहो.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत रोना आ रहा है, यह देखकर कि आपके चेहरे पर खुशी नहीं है. अगर सिद्धार्थ यहां होता तो कभी दुखी नहीं रहने देता आपको’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शहनाज की मासूमियत और अच्छाई देख काफी खुशी होती है. सिड भी आज अपनी गुड़िया को देखकर काफी खुश होगा.’

undefined

आपको बता दें कि बीते 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. इस खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि सिड यहां नहीं है. वहीं उनकी दोस्त शहनाज गिल का रो-रोकर बुरा हाल हुआ था. वह इस हालत में भी नहीं थी कि किसी से बात कर सके. सिर्फ और सिर्फ अपने सिड को बुला रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola