सिद्धार्थ शुक्ला को अब भी नहीं भूल पाई हैं शहनाज गिल, मौत के 5 साल बाद छलका दर्द, बोली- सिड का यूं जाना...

Updated:
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल, फोटो- इंस्टाग्राम

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के 5 साल बाद शहनाज ने एक बार फिर उन्हें याद किया और बताया कि सिड के जाने के बाद उनकी जिंदगी कैसे अचानक बदल गई. वह मासूम नहीं रही और काफी मैच्योर हो गई.

विज्ञापन

Shehnaaz Gill On Sidharth Shukla: बिग बॉस 13 की वो क्यूट और मासूम शहनाज गिल याद है ना, जो सिद्धार्थ शुक्ला के आगे पीछे घूमती रहती थी और कहती थी मैं तुमसे प्यार करती हूं... मुझे ये गेम नहीं जीतना, मुझे तुझे जीतना है.. दोनों की दोस्ती या यूं कहे प्यार को किसी की नजर लग गई और 2 सितंबर 2021 को सिड की हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनके जाने से शहनाज का बुरा हाल हो गया. उन्हें अक्सर रोते हुए स्पॉट किया गया.

विज्ञापन

शहनाज गिल बोली- सिद्धार्थ मुझे बहुत मैच्योरिटी देकर गए हैं

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के 5 साल बाद शहनाज गिल ने उनके बारे में बात की. रणवीर अल्लाहबादिया संग चिटचैट में एक्ट्रेस ने कहा, "सिद्धार्थ मुझे बहुत मैच्योरिटी देकर गए हैं. जब वो सब कुछ हुआ, उसके बाद में मैच्योर हो गई हूं. नहीं तो मैं वही बिग बॉस वाली होती, किसी दुनिया की परवा नहीं, कुछ नहीं."

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम

शहनाज ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला के बाद उनकी मासूमियत बदल गई. दर्दनाक घटना से पहले वाली सना के बारे में बात करते हुए कहा, ''पहले मैं बेफिक्र, बिना सोचे-समझे और खुशमिजाज थी, लेकिन उनके जाने के बाद मेरी यह मासूमियत बदल गई.''

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill Viral Video: शूटिंग के दौरान शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, मुंह में चली गई नोज रिंग, वायरल हुआ वीडियो

सिद्धार्थ के निधन में पूरी तरह शहनाज गिल को बदल दिया

सोशल मीडिया पर अपने पुराने वीडियो को याद करते हुए शहनाज गिलने कहा, "कभी-कभी मैं उन रीलों को देखती हूं और सोचती हूं, 'मैं क्या थी? मैं ऐसी थी?' जिंदगी ने मुझे बदल दिया है. वह लड़की अलग, बिंदास और हंसमुख थी. जिंदगी अपने आप बदल गई और मेरे भाई ने भी मुझे बदल दिया." उन्होंने कहा कि सिड का यूं जाना मेरे लिए चैंलेजिंग था और उसने मुझे पूरी तरह बदल दिया.

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम

राघव जुयाल संग जुड़ रहा है शहनाज गिल का नाम

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती ने लाइमलाइट बटोरी. दोनों के बॉन्ड को फैंस ने पसंद किया और प्यार से उन्हें से ‘सिडनाज’ (SidNaaz) नाम दे दिया. शो के बाद भी दोनों की दोस्ती गहरी हुई. दूसरी पारी में शहनाज मजबूती से खरी रही और उन्होंने कमबैक किया. वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई. उनका नाम अब राघव जुयाल संग जुड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: लाइट्स, कैमरा और एक अनजान कॉल: जब एक फोन ने बदल दी Sidharth Shukla की पूरी जिंदगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola