Shehnaaz Gill के भाई शहबाज ने इस अंदाज में दिया सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के यूं चले जाने से हर कोई सदमे में है. अब शहनाज गिल के भाई शहबाज ने उन्हें एक खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है. शहबाज ने अपने हाथ पर सिद्धार्थ का फेस टैटू बनवाया है.

विज्ञापन

Sidharth Shukla Tribute : टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में निधन हो गया था. जिसके बाद से उनके फैंस और करीबी दोस्त शहनाज गिल सदमे में हैं. शहनाज को ठीक करने के लिए उनके पापा ने जहां एक्ट्रेस के नाम का टैटू करवाया था. ऐसे में अब शहनाज के भाई शहबाज बदेशा ने अपने हाथ पर सिद्धार्थ का फैस टैटू बनवाया है. इस टैटू में सिड मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

शहबाज बदेशा ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. तसवीर में शहबाज के हाथ में सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू है. ये टैटू काफी बड़ा है. इस टैटू के नीचे शहबाज ने अपनी बहन यानी कि शहनाज गिल का नाम लिखवाया है. टैटू देख सिड के फैंस फिर से इमोशनल हो रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं.

शहबाज ने टैटू की फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, तुम जितने रियल थे तुम्हारी यादें भी उतनी ही रियल होंगी. तुम मेरे अंदर हमेशा जिंदा रहोगे. तुम हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहोगे. ये टैटू बनाने के लिए @manjeettattooz का शुक्रिया.

शहबाज बदेशा जब बिग बॉस 13 में दाखिल हुए थे, तो घर के अंदर भी उनकी और सिद्धार्थ की अच्छी बॉन्डिंग रही. शहबाज ने सिड के साथ बिग बॉस के घर में अच्छा समय बिताया था. जहां ये दोनों साथ में खूब बातें करते थे. घर से बाहर आने के बाद भी इस जोड़ी की दोस्ती खत्म नहीं हुई और ये जारी रही. वहीं सिद्धार्थ के जाने के बाद भी यह दोस्ती कम नहीं हुई, शहबाज ने सिद्धार्थ का चेहरा बनाकर पूरी जिदंगी के लिए सिड को अपना पास रख लिया.

आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने उस वक्त दुनिया को अलविदा कह दिया, जब वह अपने करियर के पीक पर थे. 2 सितंबर, 2021 को हार्टअटैक की वजह से 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. सिद्धार्थ की बॉन्डिंग हमेशा से शहनाज गिल संग खास रही थी. उनकी मौत से वह भी टूट गई हैं.

Also Read: नीरज चोपड़ा ने क्यों चुना जैवलिन थ्रो, यहां जानिए

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola