अवॉर्ड नाइट में MC Stan से मिली शहनाज गिल, साथ में पैपराजी को दिया पोज, फिर एक्ट्रेस ने किया ये काम

Updated:
विज्ञापन
अवॉर्ड नाइट में MC Stan से मिली शहनाज गिल, साथ में पैपराजी को दिया पोज, फिर एक्ट्रेस ने किया ये काम

बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन और दर्शकों की फेवरेट शहनाज गिल दोनों एक अवॉर्ड शो में नजर आए. दोनों जब मिले तो सना ने एमसी को जीत की बधाई दी. साथ ही पैपराजी के सामने दोनों ने साथ में पोज भी दिया.

विज्ञापन

Shehnaaz Gill MC Stan Video: दर्शकों की चहेती स्टार शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी क्यूटनेस और खूबसूरत अंदाज की वजह से चर्चा में रहती है. हाल ही में एक इवेंट में नजर आई, जहां वो बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन (MC Stan) से मिली. इस दौरान दोनों एक-दूसरे से मिले और पैपराजी को पोज भी दिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

एमसी स्टैन से मिली शहनाज गिल

हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में एमसी स्टैन ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली. शो जीतने के बाद से ही वो लाइमलाइट में बने हुए है. हाल ही में वो लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड में शामिल हुए. इस फंक्शन में शहनाज गिल भी मौजूद थी. दोनों जब मिले तो सना ने एमसी को जीत की बधाई दी. साथ ही पैपराजी के सामने दोनों ने साथ में पोज भी दिया. सना और स्टैन ने कूल तरीके से पोज दिया. फिर अवॉर्ड लेने के लिए वो स्टेज पर चली गईं. दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

कूल अंदाज में दिखे शहनाज-एमसी स्टैन

विरल भयानी ने शहनाज गिल और एमसी स्टैन का वीडियो पोस्ट किया है. लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का वन शोल्डर लॉन्ग गाउन पहना था. इस आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. जबकि स्टैन ने ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट पहना था. साथ ही ज्वेलरी और गॉगल्स से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया था. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, शहनाज और एमसी दोनों दिल है. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों चमकते रहो.

Also Read: Bigg Boss 16 जीतते ही MC Stan बोले-‘मेरे आंसू निकलने बंद हो गए थे’, शिव ठाकरे ने रैपर की तारीफ में कही ये बात
शादी को लेकर सना ने कही थी ये बात

शहनाज ने यहीं पहली बार शादी को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा, लाइफ में तुम्हें नहीं पता ना तुम्हारा फ्यूचर क्या है. तुम्हें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए. अभी मेरे पास हैं कुछ चीजें करने के लिए, मैं कर रही हूं. आगे जाके मैं काम करते रहने की पूरी कोशिश करूंगी, लेकिन अगर मुझे काम नहीं मिल रहा है, मेरे पास पर्याप्त बचत होनी चाहिए, ताकि मुझे भविष्य में पैसे के लिए दूसरों से भीख न मांगनी पड़े. उस चक्कर में मुझे शादी ना कर लेनी पड़े. मुझे शादी वगेरह में विश्वास नहीं है अभी. मुझे अभी बहुत आगे जाना है लाइफ में, लेकिन मुझे है कि मैं अपनी सेविंग रखूं. मेरा ये है नहीं कि मैं पैसे उड़ाऊं, मैं सेव करने चाहती हूं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola