Shaka Laka Boom Boom के संजू ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, जानें कौन है दुल्हन?

Shaka Laka Boom Boom Kinshuk Vaidya
शाका लाका बूम बूम एक्टर किंशुक वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल संग सात फेरे ले लिए. शादी की फोटोज सामने आ गई है.
क्या आपको सीरियल शाका लाका बूम बूम का संजू याद है? शो में संजू का किरदार किंशुक वैद्य ने निभाया था. इस समय किंशुक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल से शादी कर ली. कपल की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. किंशुक और दीक्षा ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की. अब फोटोज और वीडियोज सामने आ गए है.
किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने की शादी
किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तसवीरें शेयर नहीं की है. उनके दोस्तों ने कपल की तसवीरें पोस्ट की है. उनकी शादी में हिमांशु सोनी, हिबा नवाब, सुमेध मुदगलकर, शाहीर शेख शामिल हुए थे. किंशुक ने व्हाइट कुर्ता, धोती, लाल दुपट्टा और पगड़ी पहना हुआ था. जबकि दीक्षा ने नारंगी रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी. शादी की फोटोज में कपल साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं.
जानें कौन है किंशुक वैद्य की पत्नी
शाका लाका बूम बूम में संजू की भूमिका ने किंशुक वैद्य को घर-घर में पॉपुलर कर दिया था. शो की कहानी में दिखाया गया था कि संजू के पास एक जादू वाली पेंसिल थी, जिससे वह जो कुछ भी बनाता था, वह सच हो जाता है. शो बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय था. किंशुक ने न पूछो प्रेम की, एक रिश्ता साझेदारी का और वो तो है अलबेला जैसे सीरियल्स में काम किया है. जबकि उनकी पत्नी दीक्षा एक कोरियोग्राफर है. दीक्षा ने ‘भूल भुलैया 3’ में कोरियोग्राफी की थी.
Also Read- Shaka Laka Boom Boom के ‘संजू’ अब दिखने लगे हैं ऐसे, जानिए क्या करते हैं अब किंशुक वैद्य
Also Read- Shaka Laka Boom Boom से लेकर शरारत तक, इन 5 टीवी शोज के कमबैक का दर्शक कर रहे इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










