Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की शैतान ने मचाया गदर, 150 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Apr 2024 12:01 PM

विज्ञापन

shaitaan

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था. अब इसने कमाई के मामले में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

विज्ञापन

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका को पहली बार स्क्रीन पर एक साथ लाने वाली थ्रिलर फिल्म शैतान धीमे ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जीत हासिल कर रही है.

Shaitaan box office collection

तीन बड़ी रिलीज- मडगांव एक्सप्रेस, क्रू और स्वातंत्र्य वीर सावरकर के बावजूद विकास बहल निर्देशित फिल्म मजबूत बनी रही. फिल्म ने भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Shaitaan box office collection

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शैतान की सक्सेस पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “#शैतान ₹ 150 करोड़ के करीब पहुंच गया है… #क्रू और #गॉडजिलाएक्सकॉन्ग के मार्केटप्लेस पर अटौक के बावजूद.

Shaitaan box office collection

शैतान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. बता दें कि हॉरर-थ्रिलर फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला था.

Also Read- Shaitaan Box Office: जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी अजय देवगन की ‘शैतान’

Shaitaan box office collection

जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत, शैतान का निर्माण देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है. यह 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म वाश का हिंदी रीमेक है, जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है.

Shaitaan box office collection

अजय ने शैतान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा था, “ऐसा नहीं है कि हम (सुपरस्टार) डरावनी फिल्में नहीं करना चाहते हैं… अगर हमें कुछ दिलचस्प मिलता है, तो क्यों नहीं?”

Shaitaan box office collection

उन्होंने लिखा, ”मुझे यह शैली पसंद है और मैं इसे फिर से तलाशने का इंतजार कर रहा था.जब मैंने भूत (2003) किया, तो हमें ढेर सारी सराहना मिली थी. उसके बाद, मुझे इस शैली में अच्छी कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली.”

Shaitaan box office collection

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय अगली बार अमित आर शर्मा की पीरियड फुटबॉल फिल्म मैदान में दिखाई देंगे, जिसमें वह प्रतिष्ठित कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका में हैं, जिन्होंने भारत की फुटबॉल टीम को ओलंपिक गौरव दिलाया. यह फिल्म अगले हफ्ते 10 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Read Also- Shaitaan vs Yodha vs Bastar Box Office Collection: शैतान के सामने योद्धा-बस्तर की हालत हुई टाइट, जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola