ePaper

शाहिद कपूर की पत्‍नी मीरा राजपूत की बिकिनी फोटो ने उड़ाए फैंस के होश, देखें बोल्ड अंदाज

Updated at : 12 Feb 2021 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
शाहिद कपूर की पत्‍नी मीरा राजपूत की बिकिनी फोटो ने उड़ाए फैंस के होश, देखें बोल्ड अंदाज

Mira Rajput bikini photo : बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्‍नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. मीरा फिल्मों से दूर है लेकिन वो अपनी तसवीरों और वीडियोज के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. मीरा ने अपनी गोवा ट्रिप के दौरान अपनी एक बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

हाल ही में मीरा राजपूत अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा गई थीं. अब उन्होंने बिकिनी पहने अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इसमें वो पर्पल बिकिनी पहने स्वीमिंग पूल के खड़ी होकर पोज दे रही है. साथ ही उन्होंने पर्पल कलर का ट्रांसपेरेंट श्रग भी कैरी किया हुआ है. ओपन हेयर में वो काफी स्टनिंग लग रही है. तसवीरों पर अबतक 252,647 लाइक्स आ चुके है.

https://www.instagram.com/p/CLI6KERlGKL/

तसवीर शेयर कर कैप्शन में मीरा ने लिखा, ‘बिकिनी बॉडी एवोकाडो की तरह होती हैं, आप हमेशा इसके तैयार होने का इंतज़ार करते हैं और इसे खराब होने में बस एक दिन लगता है. ’मीरा राजपूत की इस तसवीर पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘पुरानी’ या ‘नयी सोनू’? पलक का ट्रांसपेरेंट ड्रेस में हॉट अदाएं, तो निधि का बोल्ड फोटोशूट… PHOTOS

वहीं, कुछ दिन पहले मीरा राजपूत फ्लोरल प्र‍िंटेड ड्रेस में दिखी थी. इस येलो ड्रेस में वो काफी ग्लैमरस दिखी थी. इसे मीरा ने एक ऐड शूट के दौरान पहना था. इस बॉडी-हगिंग स्पेगेटी-स्ट्रैप्ड ड्रेस में उनका लुक निखर रहा है. लाइट मेकअप और ओपन हेयर में वो बेहद हसीन लग रही है.

वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर एक पोस्ट किया था. इसमें एक्टर ने बताया था कि इस साल दीपावली में 5 नंवबर को ‘जर्सी’ रिलीज होने वाली है. बता दें कि शाहिद की अपकमिंग फिल्म जर्सी एक तेलुगू फिल्म का रिमेक है. शाहिद के अलावा इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य किरदार में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola