सुहाना खान ने बिकिनी पहने गर्ल गैंग संग दिए पोज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये ग्लैमरस तसवीरें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 May 2021 12:29 PM
Suhana Khan Pool Photos : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो सोशल मीडिया के पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं.
Suhana Khan Pool Photos : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan )लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो सोशल मीडिया के पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं. उनकी कोई भी तसवीर तेजी से वायरल हो जाती है. इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो गर्ल गैंग के साथ पूल में इंज्वॉय करती नजर आ रही हैं.
सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब सुहाना खान के साथ उनकी दो दोस्त अलाना मार्कले और प्रियंका गेडिया ने सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तसवीरें शेयर की हैं. तसवीरों में सुहाना पूल में अपने गर्ल गैंग के बीच में खड़ी नजर आ रही हैं. सभी बिकनी पहने नजर आ रही हैं. एक तसवीर में सभी सेल्फी लेती दिख रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CPTXL9FFHKu/
वहीं उनकी एक और दोस्त पमेल वेल्स ने कुछ तसवीरें साझा की है जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. इस तसवीर में सुहाना बेहद ग्लैमरस और दिलकश नजर आ रही हैं. उनकी तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिये प्यार बरसा रहे हैं. बता दें कि हाल ही में सुहाना ने अपना 21वां जन्मिदन मनाया था. उनकी तसवीरों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी.
https://www.instagram.com/p/CPRxj_3BGc4/
Also Read: सुहाना खान के लिए आया शादी का रिश्ता, युवक की सैलरी से ज्यादा स्टारकिड के बैग की कीमत
बता दें कि, सुहाना खान ट्रोलर्स को जवाब देने से भी पीछे नहीं हटती. पिछले दिनों उनकी तसवीरें पर यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए थे. सुहाना खान को ट्रोलर्स ने ‘काली’ कहा था. सुहाना खान ने अपनी एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था,’ यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें बता दूं. ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं. काली शब्द उस महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जिसका कलर डार्क होता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










