Shah Rukh Khan Birthday: कुछ इस तरह अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे किंग खान! जानें शाहरुख खान का बर्थडे प्लान

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान आज पूरे 57 साल के हो गए है. उनके जन्मदिन पर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है. हर कोई एसआरके को विश कर रहा है. ऐसे में आज हम बताएंगे कि शाहरुख का बर्थडे के लिए क्या प्लान है?

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 57 साल के हो गए है. उनका जन्मदिन फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है. जन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है. वहीं एसआरके ने भी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हुए आधी रात को सरप्राइज दिया.

विज्ञापन
undefined

अब सबके मन में ये ख्याल है कि शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर क्या खास करने वाले है. किंग खान के करीबी सूत्रों ने पिंकविला को शाहरुख के बर्थडे प्लान्स के बारे में जानकारी दी है.

undefined

सूत्र ने कहा कि एक्टर अपने बर्थडे को काफी सिंपल तरीके से सेलिब्रेट करेंगे. एक्टर होटल में पैपराजी के साथ मुलाकात करेंगे. बाद में फैंस के साथ अपने जन्मदिन का केक भी काटेंगे.

undefined

शाहरुख खान ने फैंस को बर्थडे सरप्राइज देते हुए आधी रात मन्नत के बाहर आकर उन्हें शुक्रिया कहा. एक्टर ने फैंस के लिए अपनी बाहें फैलाईं और अपना सिग्नेचर पोज दिखाया. यही नहीं उन्होंने फैंस के साथ एक सेल्फी भी ली.

undefined

उनके जन्मदिन पर फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया गया है. वीडियो में एक्टर धमाकेदार अंदाज में देखा जा सकता है. यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola