Sector 36 OTT Release Date: विक्रांत मैसी की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Updated:
विज्ञापन
Sector 36 Review

Sector 36 Review

Sector 36 OTT Release Date: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘सेक्टर 36’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल स्टारर यह मूवी साल 2006 के भयानक निठारी हत्याकांड पर आधारित है.

विज्ञापन

Sector 36 OTT Release Date: विक्रांत मैसी और भोला फिल्म के विलेन दीपक डोबरियाल सेक्टर 36 के साथ नेटफ्लिक्स पर अपनी स्ट्रीमिंग शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज मूवी का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज किया गया. दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ओर से निर्मित अपकमिंग क्राइम थ्रिलर की कहानी एक इंस्पेक्टर राम चरण पांडे पर आधारित है, जो एक सीरियल किलर की तलाश में निकलता है.

सेक्टर 36 के ट्रेलर रिलीज, जानिये क्या है क्राइम थ्रिलर की कहानी

‘सेक्टर 36’ का ट्रेलर एक युवा बेटी के पिता और इंस्पेक्टर राम चरण पांडे (दीपक डोबरियाल) की कहानी है, जो लापता बच्चों के जीवन को दांव पर लगाते हुए एक सीरियल किलर का पीछा करता है. क्लिप की शुरुआत में हम देखते हैं कि विक्रांत थाने में बैठ रहते हैं, जैसे ही पुलिस आता है, वह शॉक्ड हो जाते हैं. बाद में उन्हें सीरियल किलर बनकर बच्चों को किडनैप करते और उनका बेरहमी से कत्ल करते हुए देखा जा सकता है. विक्रांत का मूवी में लुक काफी डरावना है.

कब और कहां देख सकते हैं सेक्टर 36

‘सेक्टर 36’, 13 सितंबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें विक्रांत मैसी, दीपक डोबरियाल और आकाश खुराना मुख्य भूमिका में है. यह फिल्म 2006 में हुए निठारी कांड पर बेस्ड है. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, विक्रांत मैसी ने कहा, “इस फिल्म के लिए प्रेम के किरदार में आना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था. हमें उम्मीद है कि दर्शक इस तरह की कहानियों को बताने की आवश्यकता को समझ पाएंगे.

Also Read- Blackout Teaser: बादशाह बनकर छा गए विक्रांत मैसी, ब्लैकआउट का धांसू टीजर आउट, जानें किस OTT पर देख सकेंगे फिल्म

Also Read- Vikrant Massey: 12th फेल के बाद सेक्टर 36 में दिखेगा विक्रांत का नया अवतार, प्रोजेक्ट की रिलीज डेट हुई फाइनल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola