क्या शेफाली जरीवाला बनेंगी नई 'अनीता भाभी'? इस बारे में सौम्या टंडन ने कही ये बात
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Aug 2020 10:15 AM
Bhabiji Ghar Par Hain, Saumya Tandon anita bhabhi, Shefali Jariwala : सब टीवी पर आने वाले शो ‘भाभी जी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain)’ में नजर आने वाली 'अनीता भाभी' (Anita Bhabhi) यानी सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने शो छोड़ दिया है. सौम्या के शो छोड़ने के बाद ऐसी खबरें आने लगी कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) शो में अनीता भाभी का किरदार निभा सकती हैं. अब इस बारे में सौम्या ने बताया कि सच्चाई क्या है.
Bhabiji Ghar Par Hain, Saumya Tandon anita bhabhi, Shefali Jariwala : सब टीवी पर आने वाले शो ‘भाभी जी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain)’ में नजर आने वाली ‘अनीता भाभी’ (Anita Bhabhi) यानी सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने शो छोड़ दिया है. सौम्या के शो छोड़ने के बाद ऐसी खबरें आने लगी कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) शो में अनीता भाभी का किरदार निभा सकती हैं. अब इस बारे में सौम्या ने बताया कि सच्चाई क्या है.
‘गोरी मैम’ के नाम से फेमस एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया है. वहीं, उनके शो छोड़ने के पहले से ही ऐसी खबरें थी कि शेफाली जरीवाला शो में सौम्या टंडन को रिप्लेस कर सकती हैं. जब इस बारे में सौम्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शेफाली पहले ही इस चीज को क्लियर कर चुकी हैं कि उसे इस शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. ऐसे में अब मैं इस पर क्या बोलूं.’
इस बारे में शेफाली जरीवाला ने कहा था,’ “मैं अभी इसके बारे में बात नहीं कर सकती.’ शेफाली आखिरी बार बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. बता दें कि एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया था कि, वो अपने निजी कारणों की वजह से इस सीरियल का साथ छोड़ रही हैं. उन्होंने कहा था, कि मैंने फैसला किया है कि मैं अपना कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू नहीं करवाऊंगी.
बता दें कि पिछले कुछ समय से ये अफवाह थी कि सौम्या कोरोना काल में अपनी फीस घटाए जाने से नाराज थी. सूत्रों ने बताया था कि वो संकट की इस घड़ी में इतनी जल्दी शूटिंग शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं. उनका एक छोटा बच्चा भी है, जिसका उन्हें बहुत ख्याल रखना होता है. अपने काम के चक्कर में वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को खतरे में नहीं डालना चाहतीं.
वहीं, अनीता भाभी’ के शो से विदाई लेने पर निर्माता बेनिफर कोहली ने कहा कि वह सौम्या के साथ काम करना मिस करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वह बेहद प्रोफेशनल है और उसके साथ काम करके अच्छा लगा. मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं और भविष्य में साथ काम करने की आशा करता हूं. वह कई सालों से हमारे वर्किंग फैमिली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी और मेरी दोस्त भी.’
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










