ePaper

सौम्‍या टंडन ने घूमर सॉन्‍ग पर किया जबरदस्‍त डांस, बार बार देखा जा रहा है ये VIDEO

Updated at : 08 Feb 2021 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
सौम्‍या टंडन ने घूमर सॉन्‍ग पर किया जबरदस्‍त डांस, बार बार देखा जा रहा है ये VIDEO

saumya tandon dance on deepika padukone ghoomar song video viral actress digital debut with beautifully naturally rashami desai adaa khan bud : फिल्‍मों और टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) जल्‍द ही डिजिटल डेब्‍यू करनेवाली हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. पिछले दिनों ही उन्‍होंने टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' को अलविदा कहा था. शो में वो गोरी मेम का किरदार निभाती थी.

विज्ञापन

Saumya Tandon Dance Video : फिल्‍मों और टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) जल्‍द ही डिजिटल डेब्‍यू करनेवाली हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. पिछले दिनों ही उन्‍होंने टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ को अलविदा कहा था. शो में वो गोरी मेम का किरदार निभाती थी. अब सौम्‍या टंडन (Saumya Tandon Dance Video) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इस वीडियो में सौम्‍या टंडन, दीपिका पादुकोण की चर्चित फिल्‍म ‘पद्मावत’ के सुपरहिट सॉन्‍ग घूमर पर जबरदस्‍त डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सौम्‍या ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. दीपिका का यह घूमर डांस काफी लोकप्रिय हुआ था. इस वीडियो को अबतक 502,667 व्‍यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है. यह वीडियो उनके यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है.

सौम्या टंडन जल्द ही डिजिटल डेब्यू करनेवाली हैं. वो चैट शो ‘ब्यूटीफुली नेचुरली’ से वापसी करने वाली हैं. जहां वह टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों रश्मि देसाई,अदा खान, देबोलिना भट्टाचार्य का इंटरव्यू करती दिखेंगी और उनके ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े अनुभवों को सामने लाएंगी.

अभिनेत्री सौम्या टंडन पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में गोरी मेम की भूमिका के लिए प्रसिद्ध रही थी.पिछले पांच सालों से वह इस शो का हिस्सा थी.बीते साल 21 अगस्त को उन्होंने उस सीरियल को अलविदा कह दिया था. उन्होंने कहा कि वे एक आर्टिस्ट के तौर पर ग्रो करना चाहती हैं और अलग अलग प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं.

Also Read: आलिया भट्ट बेस्‍ट फ्रेंड संग मालदीव में कर रहीं हैं इंज्‍वॉय, पिंक बिकिनी में दिखीं बेहद बोल्‍ड, Viral Photos

इस ब्रेक से पहले उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था.2019 में सौम्या टंडन मां बनी थी. उन्होंने अपने बेटे का नाम मिरान रखा है.यह नाम उन्हें उनकी सिंगापुर की एक प्रशंसक ने सुझाया था. सौम्या को अपने बेटे के लिए अलग नाम की तलाश थी. गौरतलब है कि एंकर की भूमिका सौम्या के लिए नयी बात नहीं है. उन्होंने ज़ोर का झटका, डांस इंडिया डांस, इंटरटेन्मेंट की रात जैसे शो को होस्ट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola