Satish Shah Passes Away: मशहूर बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह नहीं रहे, पीएम मोदी ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

फेमस कलाकार सतीश शाह का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Satish Shah Passes Away: मशहूर बॉलीवुड और टीवी कलाकार सतीश शाह का मुंबई में निधन हो गया. 25 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में शाह ने दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली.

विज्ञापन

Satish Shah Passes Away: 1983 की कॉमेडी फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ और टीवी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस सतीश शाह के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है. हास्य कलाकार सतीश शाह के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया, “सतीश शाह की दोपहर में तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया. वह किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे. उनका पार्थिव शरीर हिंदुजा अस्पताल में है. उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा. वह एक बेहतरीन अभिनेता और इंसान थे. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं. यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है.”

विज्ञापन

सतीश शाह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

अभिनेता सतीश शाह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, “श्री सतीश शाह जी के निधन से गहरा दुख हुआ. उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. उनके सहज हास्य और प्रतिष्ठित अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हंसी ला दी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.”

किडनी से जुड़ी बीमारी से थे पीड़ित

मशहूर अभिनेता सतीश शाह किडनी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे. हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. 30 से ज्यादा वर्षों से सतीश शाह के निजी सहायक रहे रमेश कडातला ने बताया कि अभिनेता का दोपहर के समय बांद्रा पूर्वी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. कडातला ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ, हालांकि हम उनकी मौत के कारणों के बारे में डॉक्टर की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.’’

सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में शोक

फेमस एक्टर सतीश शाह के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

कई यादगार बॉलीवुड फिल्मों में भी सतीश शाह ने किया था काम

सतीश शाह बॉलीवुड की गई यादगार फिल्मों में भी काम कर चुके थे. उनकी फिल्मोग्राफी में ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी लोकप्रिय हिट फिल्में भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola