Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs: सिक्किम की जेटशेन डोहना बनी विनर, जीते 10 लाख, जानिए कैसे खर्च करेंगी यह रकम

Updated:
विज्ञापन
Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs: सिक्किम की जेटशेन डोहना बनी विनर, जीते 10 लाख, जानिए कैसे खर्च करेंगी यह रकम

SaReGaMaPa Little Champs winner: सिक्किम की जेटशेन डोहना लामा शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 की विनर बनी. जेटशेन ने ट्राफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये जीत लिए. हर्ष सिकंदर- न्यानेश्वरी घाडगे फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने. शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 को भारती सिंह होस्ट करती थी.

विज्ञापन

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 9 Winner: सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स (Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs) सीजन 9 की विनर जेटशेन डोहना लामा बनी. 9 साल की जेटशेन ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा जमा लिया. जेटशेन ने पूरे सीजन में अपने दमदार प्रदर्शन से सबका इम्प्रेस कर दिया. उसने ट्रॉफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये इनाम में जीते.

जेटशेन डोहना लामा बनी सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 की विनर

सिक्किम की जेटशेन डोहना लामा शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 की विनर बनी. फिनाले में टॉप 6 कंटेस्टेंट में हर्ष सिकंदर, रफा यासमीन, अथर्व बख्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन दोहना लामा और न्यानेश्वरी घाडगे थे. इन सभी की बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. आखिरकार जेटशेन ने ट्राफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये जीत लिए. हर्ष सिकंदर- न्यानेश्वरी घाडगे फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने.

जीते हुए रकम का क्या करेगी जेटशेन दोहना?

शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 को भारती सिंह होस्ट करती थी और इसमें शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन जज थे. पिंकविला से बातचीत में विनर जेटशेन दोहना लामा ने बताया कि वो जीते हुए रकम का क्या करेगी. जेटशेन ने कहा, शो जीतने के बाद मैं काफी खुश हूं. मैं एक पपी खरीदना चाहती हूं और घर पर एक स्विमिंग पूल बनाना चाहती हूं. उन्होंने बताया कि उसने वहां काफी दोस्त भी बना लिए है.

जेटशेन डोहना लामा को मिला ये निकनेम

जेटशेन डोहना लामा ने संगीत की शुरुआत की तभी कर दी थी, जब वो सिर्फ तीन साल की थी. उनकी गायिकी काफी दमदार है. शो के जज शंकर महादेवन ने उन्हें ‘मिनी सुनिधि चौहान’ का निकनेम दिया था. अपनी गायिकी से जेटशेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री और मुक्केबाजी चैंपियन मैरी कॉम को काफी इम्प्रेस किया. करीब तीन महीने चले इस शो को हर गेस्ट ने जेटशेन की तारीफ की. बता दें कि शो जी टीवी पर आता था.

Also Read: Athiya Shetty KL Rahul Sangeet: संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल, इतने बजे अथिया-राहुल खंडाला में लेंगे सात फेरे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola