हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, खुद बताई इसके पीछे की वजह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2022 11:51 AM
फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं
फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. फैंस उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं और कमेंट के जरिए उनपर प्यार बरसाते हैं. ऐसे में उनके लेटेस्ट पोस्ट ने हलचल मचा दी है. फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सपना चौधरी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी, माफ करना, जल्द मिलेंगे….’ इसके साथ ही उन्होंने दुखी होनेवाला इमोजी भी शेयर किया है. हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें क्या हुआ है. हालांकि उनके फैंस इस बात से परेशान है और वो कमेंट कर पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है.
कुछ दिनों पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सपना चौधरी सतना जिले के रामपुर बघेलान में एक लाइव शो कर रही थी. शो के दौरान उनके पेट में तेज दर्द उठा और इसके इलाज के लिए उन्हें संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा में भर्ती कराया गया. ये सब रात के तीन बजे हुआ. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवाई दी और उनकी हालत में सुधार हुआ.
सपना चौधरी को डॉक्टर ने कुछ टेस्ट कराने के लिए भी कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि वो दिल्ली जाकर टेस्ट करवाएगी. डॉक्टर ने उनकी हालत में सुधार देखकर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना डिस्चार्ज होने के बाद दिल्ली वापस लौट गई. बता दें कि सपना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं.
Also Read: कंगना रनौत ने आलिया की फिल्म Gangubai Kathiawadi की कमाई पर कसा तंज, बोलीं- क्या मजबूरी रही होगी…बता दें कि सपना चौधरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वीर साहू संग शादी की है. बता दें कि वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं. वह हरियाणा की कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं. वह हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं और उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है. सपना और वीर साहू को कई बार एक साथ स्टेज शो करते देखा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










