ePaper

Sapna Choudhary Photos: सपना चौधरी ने देसी अदाओं से जीता फैंस का दिल, कमेंट में लिखा- नजर ना लगे किसी की

Updated at : 17 Jan 2022 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
Sapna Choudhary Photos: सपना चौधरी ने देसी अदाओं से जीता फैंस का दिल, कमेंट में लिखा- नजर ना लगे किसी की

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एथनिक आउटफिट में अपनी तसवीरें शेयर की है. सपना ने देसी अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन
undefined

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सपना हर बार अपने फोटोशूट से फैंस का ध्यान खींच लेती है. देसी क्वीन के लुक्स और अदाओं पर उनके चाहने वाले मर मिटते है. इस बार भी वो अपने हुस्न का जादू फैंस पर चला रही है. तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

undefined

सपना चौधरी ने ब्लू औऱ पिंक कलर का शरारा सूट पहना हुआ है. इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, फ़ैशन की सारी चीजें दूसरे नम्बर पर है, आज भी पहले नम्बर पर सदगी आती है. देसी क्वीन का ये अंदाज सबसे हटकर है.

undefined

सपना ने इस लुक के साथ गोल्डन हैवी ईयररिंग्स पहना है. इस कलर का ब्रेसलेट औऱ एक पोटली बैग भी कैरी किया हुआ है.उनेक हाथ पर बना हुआ टैटू भी थोड़ा सा दिख रहा है. तसवीरों पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, चांद सा सुन्दर. एक और यूजर ने लिखा, नजर ना लगे किसी की. कई यूजर्स ने इसपर दिल इमोजी भी बनाया.

undefined

सपना चौधरी के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. सपना के पुराने और नये दोनों वीडियोज इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा देते है. उनका स्टेज शो देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है औऱ ये बाद देसी क्वीन के पुराने वीडियोज देखने से पता लग जाएगा. उनके डांस मूव्स कमाल के होते है. सपना इन दिनों कई नये गाने रिलीज कर रही है.

undefined

सपना चौधरी वीर साहू के साथ साल 2020 में कोर्ट मैरिज किया था और दोनों का एक बेटा भी है. सपना अपने बेटे के साथ तसवीरें औऱ वीडियोज भी पोस्ट करती रहती है. उनका बेटा एक साल का भी हो गया है. बता दें कि सपना बिग बॉस 11 में दिखी थी. इस शो के बाद से ही उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola