ePaper

Sapna Choudhary New Song Talibaan : सपना चौधरी का नया गाना 'तालिबान' मचा रहा धूम, मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Updated at : 07 Aug 2020 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Sapna Choudhary New Song Talibaan : सपना चौधरी का नया गाना 'तालिबान' मचा रहा धूम, मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Sapna Choudhary New Haryanvi Song, Talibaan: अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो खूब देखे जाते हैं. हाल ही में सपना ने अपना गाना 'जलेबी' (Jalebi) रिलीज किया था, जिसे फैंस ने खूब पसन्द किया था. अब वो अपना एक और नया गाना 'तालिबान' (Talibaan) लेकर आई है. इस सॉन्ग को रिलीज हुए अभी कुछ समय गुजरा है लेकिन इसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. सपना के चाहने वाले इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary New Haryanvi Song, Talibaan: अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो खूब देखे जाते हैं. हाल ही में सपना ने अपना गाना ‘जलेबी’ (Jalebi) रिलीज किया था, जिसे फैंस ने खूब पसन्द किया था. अब वो अपना एक और नया गाना ‘तालिबान’ (Talibaan) लेकर आई है. इस सॉन्ग को रिलीज हुए अभी कुछ समय गुजरा है लेकिन इसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. सपना के चाहने वाले इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे है.

तालिबान गाने को अमित धुल ने गाया है. इसके लिरिक्स को नवीन विषु बाबा ने लिखे हैं और डी चंदू ने इसका संगीत दिया है. इस सॉन्ग में हरियाणा की डांसिंग क्वीन ब्लैक सूट में नजर आ रही हैं. इस गाने को Gem Tunes के बैनर तले रिलीज किया गया है. कोरोना काल में सपना चौधरी का यह दूसरा गाना है.

इस गाने में खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं. वहीं, इसमें सपना के ड्रेस की भी खूब तारीफ हो रही है. दो ही दिन में इस गाने को अब तक 588,788 व्यूज मिल चुके है. बता दें कि सपना के स्टेज शो में उनका डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है. सपना का डांस देख लोग भी झूमने लगते हैं.

Also Read: Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी के डांस पर जल उठे फैंस के मोबाइल की फ्लैश लाइट्स, देखें ये गजब वीडियो

इससे पहले सपना ने काफी लंबे इंतजार के बाद सपना गाना ‘जलेबी’ (Jalebi) रिलीज किया था. जलेबी गाने को मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है. इस गाने को सपना चौधरी और बिंदर दनोदा पर फिल्माया गया है. इस गाने के बोल बिंदर दनोदा ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक वीआर ब्रॉस ने दिया है. वहीं, दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसन्द किया था.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola