सपना चौधरी ने 'कांचा बादाम' सॉन्ग पर लगाये जबरदस्त ठुमके, फैंस बोले- लाखों दिलों की धड़कन...VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2022 3:32 PM
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) लाखों दिलों पर राज करती हैं. उनके हरियाणी और पंजाबी गानों के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करते हैं.
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) लाखों दिलों पर राज करती हैं. उनके हरियाणी और पंजाबी गानों के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करते हैं. वो खुद भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और खूबसूरत तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. फैंस को उनका ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक खूब भाता है. अब सपना चौधरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. इस बार सपना चौधरी ने कच्चा बादाम (Kacha Badam) सॉन्ग पर कमर लचकाई है.
सपना चौधरी इस वीडियो में हरियाणवी आउटफिट में नजर आ रही हैं. उन्होंने मल्टीकलर घाघरा पहना है और मैचिंग कुर्ती और चुनरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है. परांदा लगाए सपना चौधरी कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाने पर विवेक राघव के साथ जोरदार ठुमके लगाती दिख रही हैं. उनका अंदाज एक बार फिर लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब रहा है. इस वीडियो को राघव ने ही शेयर किया है.
https://www.instagram.com/reel/CZQ6NUzBaVp/?
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आपने भी इस गाने को ट्रेंड करा दिया. एक और यूजर ने लिखा, देसी गर्ल सपना चौधरी. एक यूजर ने लिखा, जबरदस्त डांस सपना जी. एक यूजर ने लिखा, लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी. एक और यूजर ने लिखा, बंगाली गाने पर हरियाणवी डांस.
Also Read: महेश मांजरेकर की बेटी इस शख्स को कर रही हैं डेट? अब ‘दबंग 3’ एक्ट्रेस ने खुद तोड़ी चुप्पी
हाल ही में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहनेवाले भुबन बादयाकर (Bhuban Badyakar) का वीडियो चर्चा में आया था. वो मूंगफली बेचते हैं. वीडियो में वो ‘कांचा बादाम…’ (Kacha Badam video) जिंगल गाकर मस्ती में मूंगफली बेचते हैं. उनके इस जिंगल के बोल ने लोगों का ध्यान खींचा. इसका एक रैप वर्जन भी वायरल हुआ था जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है. इसमें उनके सॉन्ग का इस्तेमाल किया है और खुद भुबन इसमें नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










