सपना चौधरी ने 'हवा कसूती' पर दिखाए जबरदस्त लटके-झटके, डांस मूव्स देख फैंस के उड़े होश
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2020 3:18 PM
Sapna Choudhary- हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं. लॉकडाउन में सपना के वीडियोज खूब देखे जा रहे हैं. उनका एक पुराना वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियावी गाना 'हवा कसूती' पर गजब का डांस कर रही है. फैंस वीडियो में सपना के डांस मूव्स देख कर दीवाने हो रहे है.
Sapna Choudhary dance video: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं. लॉकडाउन में सपना के वीडियोज खूब देखे जा रहे हैं. उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियावी गाना ‘हवा कसूती’ पर गजब का डांस कर रही है. फैंस वीडियो में सपना के डांस मूव्स देख कर दीवाने हो रहे है.
Also Read: ‘रॉयल जाट’ पर सपना चौधरी का कातिलाना डांस देख फैंस के उड़े होश, वायरल हो रहा वीडियो
हरियाणवी गाना हवा कसूती वीडियो में सपना चौधरी के जबरदस्त डांस मूव्स को देख फैन्स भी उनके साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं. उनके डांस को देखने के लिए भारी भरकम भीड़ जमा है. इस वीडियो में सपना के जबरदस्त डांस मूव्स के साथ-साथ अदाएं भी देखने लायक हैं. सपना दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेन करती हुई नजर आ रही हैं. विडियो में सपना चौधरी हमेशा की तरह सूट में लटके झटके दिखाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, सपना के इस वीडियो के व्यूज की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है.
इससे पहले रॉयल जाट गाने पर सपना चौधरी का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसमें सपना ने बिंदास डांस किया है. सपना गाने में अपने कातिलाना डांस से दर्शकों को दिवाना बना दिया हैं. सपना के डांस को देख लोग फुल एंजॉय कर रहे हैं. यहीं वजह है कि उनके इस डांस को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
Also Read: ‘इंग्लिश मीडियम’ पर Sapna Chaudhary का कहर डांस Video, आप भी देखें
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










