'तू बहुत खतरनाक है यार...' इतना बोलकर इमोशनल हो गए थे संकेत भोसले, सुगंधा मिश्रा का ऐसा था रिएक्शन, VIDEO

Sugandha Mishra- Sanket Bhosale Wedding : कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए. कपल की शादी से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. सुगंधा भी अपने फैंस के साथ अब तक कई तसवीरें शेयर कर चुकी है. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें संकेत सुगंधा के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाते है, जिसके बाद सुगंधा उन्हें संभालती है.
Sugandha Mishra- Sanket Bhosale Wedding : कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए. कपल की शादी से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. सुगंधा भी अपने फैंस के साथ अब तक कई तसवीरें शेयर कर चुकी है. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें संकेत सुगंधा के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाते है, जिसके बाद सुगंधा उन्हें संभालती है.
सुगंधा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया हैं. वीडियो में दोनों स्टेज पर साथ में खड़े है. दरअसल, ये वीडियो उनके रिंग सेरेमनी का है. येलो और पिंक एथनिक आउटफिट में सुगंधा नजर आ रही है तो वहीं संकेत ने भी येलो आउटफिट पहना हुआ है. इस दौरान संकेत अपने प्यार का इजहार करते हुए इमोशनल हो जाते है. जिसके बाद सुगंधा उनके आंसू पोंछती हुई नजर आती है.
https://www.instagram.com/p/COSjZVfl6b2/
वीडियो में संकेत भोसले कहते नजर आ रहे हैं, ‘तू बहुत खतरनाक है यार. मेरे हिसाब से लड़कियों को खतरनाक की होना चाहिए. इतनी खतरनाक लेकिन कोई लड़की नहीं हो सकती कि उसके प्यार में ही पड़ जाओ आप.’ संकेत इसके बाद खुद को रोक नहीं पाते और रोने लगते है. जिसके बाद सुगंधा उन्हें बड़े प्यार से संभालती है.
वहीं, सुगंधा ने अपनी शादी की तसवीरें पोस्ट की थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थी. सुगंधा ऑफ व्हाइट कलर के हैवी लहंगे में नजर आई थी और पिंक कलर का दुपट्टा ओढ़ रखा था. वहीं, संकेत सुगंधा को वरमाला पहनाते दिखे थे. इस तसवीर को शेयर करते हुए सुगंधा ने कैप्शन में लिखा था, और इसी के साथ संकेत, तुम्हारी जिंदगी मेरे रूल्स.
सुगंधा ने एक इंटरव्यू में संकेत संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि, सात साल पहले हम दुबई में एक कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे. हम दोनों दोस्त बन गए और उन्हें एकसाथ काम करने के प्रपोजल मिलने लगे. इसके बाद जब 3 साल पहले हमारी डेटिंग की खबरें आई तो हमारी फैमिली हमारे पीछे पड़ गई कि अगर ऐसा कुछ है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने आगे कहा, ऐसे में जब हमदोनों ने शादी के बारे में सोचा, तो हमने तय किया कि जिंदगी में एकदूसरे का साझेदार बनने से अच्छा कुछ भी नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




