Meri Sazaa song: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध’ का पहला गाना रिलीज, कठिन सफर और संघर्ष की कहानी

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म वध 9 दिसंबर 2022 को रिलीज़ के लिए तैयार है. इससे पहले फिल्म का सॉन्ग ‘मेरी सजा’ रिलीज कर दिया गया है. लवी सरकार के कंपोज़िशन, नवीन कुमार के बोल के साथ हार्दिक भारद्वाज ने इस गीत का गाया है.
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म वध 9 दिसंबर 2022 को रिलीज़ के लिए तैयार है. इससे पहले फिल्म का सॉन्ग ‘मेरी सजा’ रिलीज कर दिया गया है. लवी सरकार के कंपोज़िशन, नवीन कुमार के बोल के साथ हार्दिक भारद्वाज ने इस गीत का गाया है. यह गीत संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के किरदारों की कहानी को दर्शाता है और यह दर्शाता है कि जब उनके बेटे ने उन्हें पैसों से मदद करने से मना कर देते है तो उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ता है. जबकि गुंडे माता-पिता को परेशान करते हैं, उनका बेटा दूर अपना जीवन जी रहा है और अपने माता-पिता की परिस्थितियों के प्रति असंवेदनशील है. जहां ट्रेलर ने फिल्म के एक रोमांचक साइड का खुलासा किया है, वहीं कहानी का एक भावनात्मक पहलू भी है जो मिडिल क्लास के बुढ़े हो चुके माता-पिता के कठिन सफर और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था और जिसने लोगों को पूरी तरह से बांधे रखा है. जबकि हमने संजय मिश्रा को अपने करियर में कई भूमिकाएं निभाते देखा हैं, यह पहली बार है जब दर्शक उन्हें स्क्रीन्स पर इस तरह का भयंकर रोल निभाते देखेंगे. वध जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल द्वारा लिखित और निर्देशित हैं. फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए