सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, अपने बॉडीगार्ड के बेटे को बॉलीवुड में करेंगे लॉन्च
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Dec 2022 11:23 AM
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान हर किसी की मदद करने में भरोसा रखते हैं. अब एक्टर अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. जी हां एक्टर इसके लिए कई डायरेक्टर और अभिनेत्रियों से बात भी कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते है. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. भाईजान हर किसी की मदद करने में भरोसा रखते है. वह फिल्मों के साथ-साथ चैरिटी भी करते हैं. अब एक बार फिर सलमान खान ने बड़ा दिल दिखाते हुए कई साल पहले किए गए वादे को पूरा किया है. जी हां भाइजान जल्द ही अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे.
सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए निर्देशक और टॉप अभिनेत्रियों की तलाश कर रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए सलमान खान ने कथित तौर पर सतीश कौशिक से संपर्क किया और टाइगर के लिए पहली फिल्म निर्देशित करने का अनुरोध भी किया. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है, नैरेशन हो चुका है और अब बस अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है. सलमान खान ने व्यक्तिगत रूप से इसके लिए दो/तीन अभिनेत्रियों को बुलाया है. इनमें से किसी को फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है. फिल्म के जनवरी 2023 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. बता दें कि सलमान खान ने अबतकब कई स्टार को लॉन्च किया है, जो आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. इसमें सोनाक्षी सिन्हा, प्रनूतन बहल, अथिया शेट्टी, सूरज पंचोली, जहीर इकबाल जैसे अभिनेताओं का नाम शामिल है.
https://www.instagram.com/p/Cf9TRA6MDao/?hl=en
टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने के बारे में बोलते हुए, सलमान ने 2019 में कहा था, “शेरा के बेटे टाइगर को अभी तैयार किया जा रहा है और वह पहले से ही कई निर्माताओं और निर्देशकों का फेवरेट बना हुआ है. शेरा को लगता है कि मैं उनके बेटे के लिए एक स्क्रिप्ट का सबसे अच्छा जज बनूंगा, इसलिए मैं अब स्क्रिप्ट्स की छानबीन कर रहा हूं. मुझे अभी तक कुछ अच्छा और सही नहीं लगा है. आपको बता दें कि शेरा के बेटे टाइगर ने सलमान की 2016 की रिलीज हुई ‘सुल्तान’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










