Salman Khan बिग बॉस का अगला सीजन नहीं करेंगे होस्ट, बोले- अब मुझसे नहीं हो…

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 19 premire

Salman Khan: सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले होस्ट करते हुए एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया. जिसे सुनकर दर्शक शॉक्ड रह गए. उन्होंने कहा कि अब वह अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे.

विज्ञापन

Salman Khan: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है. जहां सलमान खान एक्स कंटेस्टेंट्स संग जमकर मस्ती कर रहे हैं. उन्होंने कशिश कपूर की जमकर टांग खिंचाई की. इसके अलावा जब स्टार्स फोर्स के एक्टर वीर पहाड़िया अपनी फिल्म स्काई फोर्स प्रमोट करने आए, तो उन्होंने ईशा सिंह का एलिमिनेशन किया. अब गेम में अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, विवियन डीसेना, रजत दलाल और करणवीर मेहरा है. इसी बीच अब सलमान ने अनाउंस किया कि वह अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे.

विज्ञापन

बिग बॉस का अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान

सलमान खान ने मजाक करते हुए कहा कि फाइनलिस्ट को लग सकता है कि वे इतनी दूर आ गए हैं और जीत या हार कोई मायने नहीं रखती, लेकिन यह सच नहीं है. यह सुनकर हर कोई हंसने लगता है. फिर वह कहते हैं कि घर के अंदर हर दिन रहना कितना मुश्किल है और उन्हें टॉप 6 पर गर्व है. अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं शो के 15-16 सीजन होस्ट कर चुका हूं… अगला सीजन नहीं होगा मुझसे.”

सलमान खान ने एक्स कंटेस्टेंट संग की मस्ती

सलमान खान ने बातचीत जारी रखते हुए यह भी कहा, ”मैं बहुत खुश हूं कि आज स्टेज पर आने का आखिरी दिन है, मैं हाथ उठाने और काम पूरा होने का इंतजार कर रहा हूं.” फिर उन्होंने शो के एक्स कंटेस्टेंट्स से भी बातचीत की. होस्ट ने सभी से पूछा कि कौन सा प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में जगह पाने का हकदार नहीं है. श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर और चाहत पांडे ने ईशा सिंह का नाम लिया. इधर करण वीर मेहरा ने साझा किया कि एलिमिनेट हुए प्रतियोगियों में से चाहत पांडे रुकने की हकदार थीं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale: इतने बजे से शुरू होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, जानें प्राइज मनी, टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम से हटा पर्दा?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola