Salaar Release Date : सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार इस दिन होगी रिलीज, क्या टूटेगा बाहुबली का रिकार्ड

Updated:
विज्ञापन

Salaar Release Date : जाने-माने फिल्म निर्माता प्रशांत नील की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म “सालार” की रिलीज डेट सामने आया है. आपको बता दें इस फिल्म में दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास हैं. इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म को 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज करने का प्लान है.

विज्ञापन

जाने-माने फिल्म निर्माता प्रशांत नील की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म “सालार” की रिलीज डेट सामने आया है. आपको बता दें इस फिल्म में दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास हैं. इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म को 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज करने का प्लान है. “सालार” का निर्माण हम्बेल फिल्म्स द्वारा किया गया है. ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी “केजीएफ” के लिए जाने जाने वाले नील ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ फिल्म का पोस्टर साझा किया.

विज्ञापन

प्रभास कर रहे हैं फिल्म के लिए काफी मेहनत

बता दें, प्रभास की आगामी एक्शन फिल्म ‘सालार’ की टीम ने हाल ही में 15 जनवरी 2021 को मुहूर्त पूजन किया, जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। इस फिल्म को अब तक की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म कहे जाने की बात सामने आ रही है. प्रभास इस फिल्म के साथ एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। अपने किरदार में पूरी तरह से समाने के लिए प्रभास इस पर काफी मेहनत भी कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

फिल्म के बारे में प्रबास ने कही थी ये बात

फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रभास ने कहा था, ‘मैं हमेशा से ही होमेबल फिल्म्स के साथ काम करना चाहता था. मुझे नहीं लगता कि एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए इससे उत्साहित अवसर और कोई हो सकता है.’ प्रभास के लुक की फोटो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा था, “एक्शन फिल्म सलार, द मोस्ट वॉयलेंट मेन, जिसे वन मैन कहा जाता है. द मोस्ट वॉयलेंट, सिनेमा के लिए प्यार, भाषा की बंदिशें तोड़कर आपके लिए प्रस्तुत है भारतीय फिल्म.”

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं प्रभास

“सालार” के अलावा, प्रभास फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फिल्म में सह-कलाकार दीपिका पादुकोण, ओम राम की महाकाव्य रामायण “आदिपुरुष” और रोमांटिक-ड्रामा “राधे श्याम” में राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में भी नजर आएंगे.

Poster By: Shaurya Punj

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola