Sajid Khan Net Worth: कभी पापा के अंतिम संस्कार के ���िए नहीं थे पैसे, आज हैं करोड़ों के मालिक

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 16 के घर में इन-दिनों धमाल मचाने वाले बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर साजिद खान ने बचपन में काफी परेशानियों का सामना किया है, हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी किस्मत खुद बनाई. आज साजिद करोड़ों के मालिक है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते है.

विज्ञापन
undefined

इन-दिनों साजिद खान बिग बॉस के घर में धमाल मचा रहे है. शो में उन्हें मास्टरमाइंड कहा जा रहा है. साजिद और अब्दु की जोड़ी काफी एंटरटेनिंग लगती है. दोनों कई सारे चैट शो एक साथ करते है, जिसे देखने में काफी अच्छा लगता है.

undefined

एक वक्त था, जब साजिद के पास पैसे के नाम पर कुछ भी नहीं था. उन्होंने बड़ी मुश्किल और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया है. डायरेक्टर ने एक बार खुलासा किया था कि जब उनके पिता का निधन हुआ था, तब उनके पास अंतिम संस्कार करने के पैसे तक नहीं थे.

undefined

हालांकि आज वो करोड़ों के मालिक है. साजिद खान की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये बताई जाती है. यही नहीं उनके पास एक आलीशान घर भी है, जिसमें आराम की सभी चीजें मिलेंगी.

undefined

साजिद खान के पास कई लग्जरी कार भी है. जिसमें रॉयस फैंटम ड्रॉप्ड कप का नाम टॉप पर है. इस कार की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है. इसके अलावा उनके पास बुगाटी वेरॉन, बीएमडब्ल्यू आई8, बीएमडब्ल्यू 7सीरीज एसयूवी जैसी लग्जरी कारें भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola