Saba Ibrahim Pregnant: मां बनने वाली हैं सबा इब्राहिम, सनी संग अनाउंस की प्रेग्नेंसी, कहा- ईद वाले दिन डर…

Saba Ibrahim Pregnant: सबा इब्राहिम जल्द ही मां बनने वाली हैं. यूट्यूबर ने पति सनी संग अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. उन्होंने ये भी बताया कि ईद के दिन काफी डरे हुए थे, क्योंकि तबीयत खराब होने की वजर से ऐसा लगा कि हमने अपना बच्चा खो दिया है, लेकिन अभी सब सही है.
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिये वो काफी ज्यादा फेमस हैं. उनके यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इन-दिनों सबा अपने शौहर के साथ जमकर एंजॉय कर रही है. अब सबा ने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी. जी हां वह जल्द ही मां बनने वाली है. सबा ने सनी के साथ यूट्यूब ब्लॉग के जरिये ये न्यूज शेयर की है. फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं.
सबा ने प्रेग्नेंसी के साथ फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी बताया. साथ ही ये भी कहा कि वो शोएब इब्राहिम के ब्लॉक में ईद के दिन क्यों अचानक रोने लगी थी. एक्ट्रेस ने बताया मैंने और सनी पहले भी कई प्रेग्नेंसी टेस्ट किए थे, लेकिन सभी नेगेटिव थे. उमराह के लिए जाने से पहले दोबारा चेकअप के लिए गईं और डॉक्टर ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं और आने वाले बच्चे की दिल की धड़कन भी चल रही है.
सबा ने तब साझा किया कि उन्हें शुरुआत से ही पीसीओएस की समस्या है और यह हार्मोनल असंतुलन का कारण बन रही है. उन्होंने आगे बताया कि ”मुझे ईद से पहले ब्लीडिंग हो रहा था और ईद के दिन मुझे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई. भाई-भाभी ने मुंबई में सभी डॉक्टरों को बुलाया, लेकिन रविवार और छुट्टी का दिन होने के कारण मैं जांच के लिए नहीं जा सकीं. हमने कई स्कैन किए, दवाइयां लीं, लेकिन मेरी तबीयत ठीक नहीं हो रही थी. मुझे बहुत खून बह रहा था, मुझे लगा कि हमने अपना बच्चा खो दिया है और इसीलिए मुझे चिंता हो रही थी, मेरा बीपी हाई था, सांस फूल रही थी और असहाय महसूस कर रही थी, क्योंकि सनी भी आसपास नहीं था”.
Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में शहनाज गिल की एक्टिंग को लेकर ये क्या बोल गए KRK, फैंस बोले- पहली बार सही…
सबा ने आगे कहा कि डॉक्टरों ने जांच करने के बाद कहा कि बच्चा ठीक है और 15 दिन का समय दिया और फिर दूसरा स्कैन होगा. यहां तककि बच्चे की सांस भी अनियमित है. सबा और सनी इस खबर को खुशी-खुशी साझा करना चाहते थे, लेकिन फैंस इतने ज्यादा परेशान थे और बार-बार मैसेज में पूछ रहे थे, इसलिए ये गुड न्यूज अभी आपसब के साथ शेयर कर रहे हैं. सनी ने आगे कहा कि आपलोग हमारे बच्चे के लिए दुआ करें और सब कुछ ठीक हो जाए. बता दें कि सबा का जन्म 23 दिसंबर 1993 को भोपाल में हुआ था. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में से एक हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










