रुबीना दिलैक ने शेयर की जुड़वां बेटियों की पहली तसवीर, जानें क्या हैं बच्चों के नाम

Updated:
विज्ञापन

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने 27 नवंबर को जुड़वां बेटियों का स्वागत किया. 27 दिसंबर को उन्होंने अपनी बच्चियों की पहली तस्वीर साझा की और उनके नाम भी बताए. क्यूट बेबी की पहली फोटोज देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए.

विज्ञापन
undefined

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने आज फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. जी हां कपल ने आखिरकार फैंस को अपनी जुड़वां बेटियों की पहली तसवीर दिखा दी है.

विज्ञापन
undefined

दरअसल रुबीना ने 27 नवंबर को बच्चों को जन्म दिया और आज जब बच्चे एक महीने के हो गए हैं, तो कपल ने उनके आने की अनाउंसमेंट की. फैंस क्यूट बच्चों को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है.

undefined

रुबीना और अभिनव ने इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और उनके प्यारे नामों का भी खुलासा किया. उन्होंने बच्चों के लिए आयोजित किए जा रहे हवन की तस्वीरें भी साझा कीं.

undefined

उन्होंने अपने बच्चों का नाम जीवा और एधा रखा है. बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए, रुबीना और अभिनव ने लिखा, “यह साझा करते हुए उत्साहित और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां, जीवा और एधा आज एक महीने की हो गईं… गुरुपर्व के शुभ दिन पर ब्रह्मांड ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारे बेटियों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजें.”

undefined

एक फोटो में रुबीना और अभिनव ने एक-एक बच्चे को अपनी बाहों में लिया हुआ है. वहीं दूसरे में दोनों मम्मी-पापा ने बेटी का हाथ थाम रखा है. वहीं तीसरी तसवीर में दोनों बहने एक दूसरे को देख रही हैं और हाथ पकड़ रखा है.

undefined

जैसे ही कपल ने तस्वीरें साझा कीं, एली गोनी, नेहा कक्कड़, जान कुमार सानू, प्रिया मलिक, शार्दुल पंडित जैसे सेलब्स ने उन्हें बधाईयां दी और बच्चों को आशीर्वाद दिया.

undefined

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ”रुबीना को दो बेटियां हुई हैं, कितनी प्यारी है… आप लोग हमेशा खुश रहो.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप सभी को बधाई. लिटिल एंजल्स को आशीर्वाद.”

undefined

नवंबर में रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया था. अभिनेत्री ने अपनी पॉडकास्ट सीरीज, ‘किसी ने बताया नहीं: द मामाकाडो शो’ में, अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में खुलासे किए.

undefined

उन्होंने कहा, “आज का एपिसोड उन सभी माताओं को समर्पित है, जिनके गर्भ में एक से अधिक बच्चे हैं. यह उन सभी माताओं के लिए एक समर्पित एपिसोड है, जिन्होंने जुड़वा बच्चों को कैरी किया है या कर रहे हैं. मैं आपके साथ यह साझा करना चाहती हूं कि हम जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola