तारा सुतारिया के बाद रोहन मेहरा कर रहे इस अभिनेत्री को डेट, साथ में मनाया था वैलेंटाइन डे

बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल संग एक्टर के अफेयर की चर्चा है.
बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल संग एक्टर के अफेयर की चर्चा है.
एक सोर्स के मुताबिक, श्रीलंका के एक कसीनो ओनर की ख्वाहिश थी कि साल 2020 का वैलेंटाइन खास तरीके से मनाया जाए. वे चाहते थे कि कुछ फ्रेश कपल्स के साथ इस साल का वैलेंटाइन सेलिब्रेट किया जाए. सोनाली और रोहन को जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए हामी भर दी. कपल 14 फरवरी को खास कार्यक्रम का हिस्सा बने. इसके बाद कार्यक्रम में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर भी पहुंचे.
हालांकि इस कार्यक्रम को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था. इसलिए उन दोनों की एक भी तसवीर सामने नहीं आयी थी. दोनों की अफेयर की खबरें जोरों पर है. इस बारे में सोनाली ने रोहन से अपनी अफेयर की बातों से साफ इंकार किया हैं.
बता दें कि तारा सुतारिया और रोहन मेहरा की रिलेशनशप कुछ ही दिन चली थीं. कुछ दिन साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गये थे. इन दिनों तारा अरमान जैन के भाई आदर जैन के साथ नजर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










