Roadies कर्म या कांड में टीम लीडर के तौर पर दिखेंगे प्रिंस नरूला, कहा- रोलरकोस्टर राइड के लिए चुनौतियों...
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Apr 2023 7:46 AM
Roadies Season 19: प्रिंस नरूला रोडीज के साथ वापस आ गए हैं और इस बार वह सीजन कर्म या कांड के गैंग लीडर होंगे. इस सीजन की होस्टिंग सोनू सूद करेंगे. हाल ही में शो का नया टीजर जारी हुआ था, जिसको देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे.
Roadies Season 19 : बिगर, बेटर, बोल्डर – भारत के जॉनर-डिफाइनिंग एडवेंचर रियलिटी टीवी शो रोडीज का नया सीजन धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां जल्द ही रोडीज 19 दर्शकों को फॉल ऑन एंटरटेनमेंट देने के लिए वापस आ रहा है. कुछ दिनों पहले इसका टीजर जारी किया गया था. जो ‘कर्म या कांड’ की दिलचस्प थीम के साथ एक एड्रेनालाईन रश का वादा करता है. सोनू सूद इस सीजन भी होस्ट रहेंगे. हालांकि इस बात पर अबतक सस्पेंस बना हुआ था, कि टीम लीड कौन होंगे, तो अब तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए, यह खुलासा हो गया है कि रोडीज के पूर्व छात्र प्रिंस नरूला, जिन्हें पिछले सीजन में गैंग लीडर के रूप में देखा गया था, अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे.
प्रिंस नरूला रियलिटी शो स्टार जो ‘रोडीज एक्स2’ में विजयी हुए और रोडीज एक्स 4′, ‘रोडीज राइजिंग’ और ‘रोडीज एक्सट्रीम’ में एक जबरदस्त गैंग लीडर के रूप में खुद के लिए एक जगह बनाई थी. उन्हें एक सख्त टास्कमास्टर और एक निष्पक्ष नेता के रूप में जाना जाता है, जो अपनी टीम के सदस्यों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते हैं. अपने रिप्रजेंट के बारे में बात करते हुए, गैंग लीडर प्रिंस नरूला ने कहा, “रोडीज मेरे दूसरे घर की तरह है. मैं एक और सीजन के लिए शो का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. हर सीजन अपनी चुनौतियों, प्रतियोगी गतिशीलता के साथ आता है, और निश्चित रूप से, कई ट्विस्ट और टर्न तो रहता है ही.
https://www.youtube.com/watch?v=IygCkeH_Bg4
प्रिंस नरूला ने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि नया सीजन, रोडीज कर्म या कांड, सोनू सूद, मेरे साथी गैंग लीडर्स और प्रतियोगियों के साथ मेरे लिए एक नए रोमांच के साथ एक महाकाव्य होगा. वापसी के लिए हमेशा की तरह उत्साहित काफी ज्यादा उत्साहित हुं. ‘कांड’ की रोलरकोस्टर राइड के लिए तैयार होने जा रहा हुं.” बता दें कि रोडीज का पिछला सीजन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था और इसकी मेजबानी सोनू सूद ने की थी. ट्रॉफी आशीष भाटिया और नंदिनी ने जोड़ी बनकर जीती थी. यह 8 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रसारित हुआ और विजेताओं ने 10 लाख की कैश प्राइज अपने नाम की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










