Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में MC Stan की एंट्री, ये 11 सेलेब्स भी रखेंगे जिगर पर ट्रिगर

Updated:
विज्ञापन

Rohit Shetty Confirms Simmba 2 And Sooryavanshi

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के मोस्ट अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. हालांकि उससे पहले दर्शक जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स अपने जिगर पर ट्रिगर रखेंगे. आईये जानते हैं.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 के बाद, हर कोई अगले बड़े रियलिटी शो, यानी खतरों के खिलाड़ी 13 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस स्टंट-आधारित शो में कई बार कई फेमस हस्तियां भाग ले सकती है. हाल ही में खबरें आई थीं कि बिग बॉस 16 की स्टार प्रियंका चाहर चौधरी को रोहित शेट्टी के शो के लिए चुना गया है. अब इस शो में एक और नाम जुड़ गया है. जी हां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन की.

विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 13 में होंगे एमसी स्टेन?

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो के लिए रैपर एमसी स्टेन से संपर्क किया गया है. इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. जब एमसी स्टेन ने बिग बॉस 16 के घर में प्रवेश किया, तो वह घर से बाहर निकलने के लिए बेताब थे, लेकिन फैंस के प्यार के बदौलत वह फाइनल में पहुंचे और विजेता बनकर उभरे. अब फैंस एक्साइटेड हैं कि एमसी खतरों से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि रोहित शेट्टी के गेम में खतरा कहीं से भी आ सकता है. हालांकि इन-दिनों एमसी स्टेन अपने संगीत कार्यक्रमों में काफी व्यस्त हैं.

इन कंटेस्टेंट के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असिम रियाज रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी 13 में काम कर सकते हैं. प्रिंस नरूला भी उन नामों में से एक हैं जो चर्चा में हैं. उन्हें रियलिटी शोज का बादशाह कहा जाता है. फैंस यह जानकर रोमांचित हैं कि सनाया ईरानी शो कर सकती हैं. उर्फी जावेद को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए कंफर्म हैं. फैंस का मानना है कि अर्चना गौतम को एंटरटेनमेंट की वजह से शो में जरूर होना चाहिए. दिशा परमार नकुल मेहता का भी नाम सामने आ रहा है.

Also Read: Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ने कमाए महज 7500 रुपये, KRK ने उड़ाया मजाक, कहा- वाह इतिहास दिया…टीम को बधाई
शालीन को मिला था ऑफर

बता दें कि रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 16 में शालीन भनोट को खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेने का मौका दिया था. हालांकि शालीन ने उनके ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. अब देखना है कि वो इसका हिस्सा होते है या नहीं. वहीं, कि सुम्बुल तौकीर खान, और अंकित गुप्ता को भी शो ऑफर हुआ है. हालांकि ये लोग इसका हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसपर कंफर्म कुछ कहा नहीं गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola