Roadies 19 के मंच पर रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरूला के बीच नोकझोंक, अशनीर ग्रोवर जज बनकर हुए ट्रोल, देखें अपडेट

Updated:
विज्ञापन
Roadies 19 के मंच पर रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरूला के बीच नोकझोंक, अशनीर ग्रोवर जज बनकर हुए ट्रोल, देखें अपडेट

Roadies 19: रोडीज 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो में अब अश्नीर ग्रोवर की एंट्री हुई है. जिसके बाद से फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इधर रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला के बीच भी नोकझोक देखने को मिली.

विज्ञापन

रियलिटी एडवेंचर शो रोडीज- कर्म या कांड का ये सीजन काफी अलग और धमाकेदार होने वाला है. इसका प्रोमो समय-समय पर मेकर्स की ओर से जारी किया जा रहा है. जिसमें हमें प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी, सोनू सूद की झलक देखने को मिल रही है. अशनीर ग्रोवर, जिन्हें पहले शार्क टैंक इंडिया में देखा गया था, उन्हें रोडीज 19 में गैंग लीडर्स के तौर पर देखा जाएगा. यही नहीं अशनीर अपने सेंस ऑफ ह्यमर से कंटेस्टेंट की वॉट भी लगाएंगे. अब नये प्रोमो में हमे रिया और प्रिंस के बीच की नोकझोक, अशनीर की धमाकेदार एंट्री के साथ-साथ शिव ठाकरे की झलक भी देखने को मिलेगी.

रोडीज 19 का नया प्रोमो आउट

प्रोमो में गैंग लीडर्स के बीच कई गर्मागर्म पलों को भी हाइलाइट किया गया है. रिया चक्रवर्ती ने प्रिंस को “आवाज़ नीचे” कहकर चुप करा दिया. प्रोमो के अंत में, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के बीच गरमागरम बहस हो जाती है और गौतम गुलाटी बीच में ही शो छोड़ने की चेतावनी देते हैं. कर्म या कांड की लड़ाई शुरू हो गई है और ये सीजन दर्शकों को सीट से बांधे रखने का वादा करती है. रोडीज – कर्म या कांड का प्रीमियर 3 जून, शाम 7 बजे और उसके बाद हर शनिवार और रविवार को सिर्फ एमटीवी और जियो सिनेमा पर होगा.

अशनीर ग्रोवर हुए ट्रोल

जबसे ये खबर आई है कि अशनीर ग्रोवर रोडीज 19 का हिस्सा होंगे, तब से फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि कुछ फैंस खुश भी हैं कि अशनीर प्रतियोगियों की जमकर क्लास लगाएंगे. चैनल की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में, प्रिंस, रिया और गौतम प्रतियोगियों पर बोली लगा रहे हैं. अशनीर ग्रोवर एक प्रतियोगी से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “भीख ही मांग रहा है ना.. भाई ले लो मेरेको.” शो में उनकी उपस्थिति ने कई लोगों को हैरान कर दिया है, जबकि एक यूजर ने पूछा, “@ashneer.grover सर किस लाइन में आ गए आप?” अन्य लोगों ने गेम शो में उनके शामिल होने पर आश्चर्य व्यक्त किया. “अशनीर ग्रोवर के फैन- भाई क्या कर रहा है तू?” अशनीर ग्रोवर, जो पहले इस तरह के कठिन गेम शो से नहीं जुड़े हैं. यह देखना बाकी है कि शो में दर्शकों के लिए और क्या सरप्राइज है.

Also Read: Roadies 19: प्रिंस नरूला-गौतम गुलाटी ने रिया चक्रवर्ती संग शूट करने से किया मना, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola