ePaper

Asha Negi संग ब्रेकअप के बाद Rithvik Dhanjani ने किया हाल-ए-दिल बयां, शेयर किया इमोशनल पोस्‍ट

Updated at : 21 Apr 2020 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Asha Negi संग ब्रेकअप के बाद Rithvik Dhanjani ने किया हाल-ए-दिल बयां, शेयर किया इमोशनल पोस्‍ट

Rithvik Dhanjani on break up with Asha Negi : टीवी का चर्चित कपल आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी को फैंस एकसाथ देखना काफी पसंद करते हैं. पिछले काफी समय से दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में है. इस बीच उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं.

विज्ञापन

टीवी का चर्चित कपल आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी को फैंस एकसाथ देखना काफी पसंद करते हैं. पिछले काफी समय से दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में है. इस बीच उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं. कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने छह साल के रिश्‍ते को खत्‍म कर दिया है. अब ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर दो पोस्‍ट शेयर किया है जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों अब साथ नहीं हैं.

अभिनेता ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर लिखा,’ प्यार जानना बहुत जरूरी है. बिना किसी शर्त के. यह जानना कि इसे दूसरे को देना कैसे है. प्यार से अलग इस दुनिया में कुछ भी नहीं है. प्यार एक योग है.’

दूसरे पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा,’ कुछ भी दोबारा सामान्य नहीं हो सकता. क्योंकि नॉर्मल होना काम नहीं कर पा रहा था. अगर हम वापस भी जाना चाहें, तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैं. उम्मीद है हम ऊपर उठेंगे और करियर में अच्छा काम करेंगे.’

Also Read: Mia Khalifa ने अपने बॉयफ्रेंड से कर ली है शादी! वायरल हो रहा VIDEO

दोनों के करीबी सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि, इस कपल का ब्रेकअप हो गया है. सूत्रों ने बताया था कि, आशा और ऋत्विक एकदूसरे से बेहद प्यार करते थे और लंबे वक्त से दोनों रिलेशनशिप में थे. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रिलेशनशिप में परेशानी चल रही थी. ऐसे में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. इस बात को एक महीने से ज्‍यादा का समय हो चुका है. यह बात दोनों के करीबी दोस्तों को ही मालूम है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि आशा नेगी और ऋत्विक लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन अब ऋत्विक ने वह घर छोड़ दिया है. ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था. बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों की ढेरों खूबसूरत तसवीरें हैं.

गौरतलब है कि ऋत्विक और आशा पिछले 6 साल से एक दूसरे डेट कर रहे हैं. साल 2013 इस जोड़ी ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था. साल 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन दोनों ने इसे महज़ अफवाह बताया था. ऋत्विक और आशा काफी केयरिंग कपल माने जाते हैं ऐसे में दोनों का ब्रेकअप होना शॉकिंग खबर हो सकती है.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola