ePaper

Asha Negi और Rithvik Dhanjani का 6 साल बाद Break Up!

Updated at : 16 Apr 2020 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Asha Negi और Rithvik Dhanjani का 6 साल बाद Break Up!

Asha Negi Break Up : टीवी इंडस्‍ट्री के चर्चित चेहरे आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. 6 साल तक एक मजबूत रिश्‍ते में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

विज्ञापन

टीवी इंडस्‍ट्री के चर्चित चेहरे आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. 6 साल तक एक मजबूत रिश्‍ते में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है. बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी सिर्फ उनके करीबी दोस्‍तों को थी.

दोनों के करीबी सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इस कपल का ब्रेकअप हो गया है. सूत्रों ने बताया कि, आशा और ऋत्विक एकदूसरे से बेहद प्यार करते थे और लंबे वक्त से दोनों रिलेशनशिप में थे. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रिलेशनशिप में परेशानी चल रही थी. ऐसे में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. इस बात को एक महीने से ज्‍यादा का समय हो चुका है. यह बात दोनों के करीबी दोस्तों को ही मालूम है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि आशा नेगी और ऋत्विक लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन अब ऋत्विक ने वह घर छोड़ दिया है. ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था. बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों की ढेरों खूबसूरत तसवीरें हैं.

गौरतलब है कि ऋत्विक और आशा पिछले 6 साल से एक दूसरे डेट कर रहे हैं. साल 2013 इस जोड़ी ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था. साल 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन दोनों ने इसे महज़ अफवाह बताया था. ऋत्विक और आशा काफी केयरिंग कपल माने जाते हैं ऐसे में दोनों का ब्रेकअप होना शॉकिंग खबर हो सकती है.

Also Read: Aamir Khan की बेटी इरा ने इस वजह से ब्वॉयफ्रेंड संग तोड़ा रिलेशन!

आशा और ऋत्विक की पहली मुलाकात टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्‍ता’ के सेट पर हुई थी. दोनों के बीच वहले दोस्‍ती हुई और फिर दोनों एकदूसरे को प्‍यार कर बैठे. शुरूआत में एक-दूसरे के प्रति आकर्षित नहीं थे, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच चीजें बदल गईं.

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, आशा ने पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था, “उन्हें किसी अन्य सह-कलाकार के साथ देखने के बाद मुझे थोड़ी जलन हुई – और यह काफी अजीब था. हम अभिनेता हैं और हम अलग-अलग सह-कलाकारों के लिए बाध्य हैं लेकिन, मुझे बुरा लगा और तब हमने महसूस किया कि हमारे बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है.”

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola