Rio Kapadia Died: चक दे इंडिया और दिल चाहता है फेम रियो कपाड़िया का निधन, आखिरी बार इस मूवी में आए थे नजर

Rio Kapadia Died: दिग्गज अभिनेता रियो कपाड़िया का 66 साल की उम्र में निधन हो गया. दिवंगत एक्टर को ‘चक दे इंडिया!’ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘मर्दानी’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करते हुए देखा गया.

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. चक दे इंडिया, दिल चाहता है और मर्दानी में अपने काम के लिए जाने जाने वाले अभिनेता के यूं चले जाने से फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री दुखी है.

उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके दोस्त फैसल मलिक ने की. उनके परिवार में पत्नी मारिया फराह, बच्चे अमन और वीर हैं.

रियो कपाड़िया ने गुरुवार को दोपहर 12.30 पर अंतिम सांस ली. उनका जन्म 8 जूव 1967 को हुआ था. उनकी पत्नी का नाम मारिया है.

अभिनेता रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार 15 सितंबर को गोरेगांव के शिवधाम शमशान भूमि में होगा. रियो की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है.

कई लोग सोशल मीडिया के जरिए रियो को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं. इसमें उनके दोस्त और चाहने वाले फैंस है.

फिल्मों के अलावा दिवंगत अभिनेता को टेलीविजन शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में भी देखा गया था. उन्होंने सिद्धार्थ तिवारी की महाभारत में गांधारी के पिता, गांधार के राजा सुबाला की भूमिका निभाई थी.

रियो ने टेलीविजन उद्योग में अभिनेताओं के अधिकारों के बारे में बात की थी और अन्य अभिनेताओं से एक-दूसरे के लिए समर्थन दिखाने का आग्रह किया था. साल 2012 में, जब उन्हें एक शो में एक प्रमुख भूमिका के लिए किसी अन्य अभिनेता द्वारा रिप्लेस किया गया था, तो उन्होंने उन मुद्दों के बारे में बात की थी.

रियो ‘खुदा हाफिज’, ‘द बिग बुल’, ‘एजेंट विनोद’ और अन्य सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है.

उन्हें आखिरी बार प्राइम वीडियो सीरीज़ मेड इन हेवन सीज़न 2 के एक एपिसोड में देखा गया था. बता दें कि बीते एक साल से रियो कपाड़िया कैंसर से लड़ रहे थे.

रियो कपाड़िया के इंस्टाग्राम पर 509 फॉलोवर्स हैं और उन्होंने आखिरी पोस्ट जून में किया था. फैंस उनके पोस्ट पर आरआईपी सर लिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










