Casting Couch पर रश्मि देसाई बोली- मेरी ड्रिंक में मिलाना चाहता था ड्रग्स, मम्मी ने लगाया था Thappad

Updated:
विज्ञापन

एक्ट्रेस रश्मि देसाई बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा में हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि जब वह ऑडिशन के लिए गई थीं तो वहां मौजूद व्यक्ति ने उनकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की कोशिश की थी.

विज्ञापन

मुंबई: एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा में हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि जब वह ऑडिशन के लिए गई थीं तो वहां मौजूद व्यक्ति ने उनकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गई. अगले दिन उनकी मम्मी ने उस व्यक्ति की जमकर पिटाई भी की थी.

विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने बताया, जब 13 साल पहले मैंने अपना करियर शुरू किया था तो मैं बहुत छोटी और पूरी तरह नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से थी. मैं इस उद्योग में किसी को जानती भी नहीं थी. मुझे याद है कि मुझसे कहा गया था कि अगर तुमने कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया तो तुम्हें यहां काम नहीं मिलेगा. उनका नाम सूरज है और मुझे नहीं मालूम कि वो इस वक्त कहां हैं. जब पहली बार हम मिले तो उसने मुझे मेरी तैयारियों के बारे में पूछा और मुझे नहीं पता था कि उसका मतलब क्या है. मैंने उनसे कहा कि मुझे इसका मतलब नहीं मालूम कि वो क्या कह रहा है.’

आगे बताते हुए रश्मि ने कहा, ‘एक दिन उसने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया और मैं बेहद उत्साहित थी. मैं पहुंच गई और वहां उसके सिवा कोई नहीं था. वहां कोई कैमरा नहीं था और उसने बहुत कोशिश की कि वो मेरी ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर मुझे बेहोश कर दे, लेकिन मैं इनकार करती रही. मैं दो-ढाई घंटे बाद किसी तरह से वहां से निकल आई और अपनी मां को सब कुछ बताया. इसके बाद अगले दिन मेरी मां ने उसे रेस्टोरेंट में बुलाकर थप्पड़ मारा.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola