ePaper

नागिन 6 के सेट से लीक हुईं रश्मि देसाई की बीटीएस तस्वीरें, लाल नागिन को देख फैंस ने कही ये बात

Updated at : 24 Mar 2022 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
नागिन 6 के सेट से लीक हुईं रश्मि देसाई की बीटीएस तस्वीरें, लाल नागिन को देख फैंस ने कही ये बात

टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई जल्द ही तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा नागपाल के शो नागिन 6 में एंट्री करने वाली है. शो के सेट से उनकी तसवीरें लीक हो गई है.

विज्ञापन

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) जल्द ही तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal) के शो नागिन 6 (Naagin 6) में नजर आने वाली हैं. हाल ही में शो में अदिबा हुसैन (Adiba Hussain) और शिखा सिंह (Shikha Singh) की भी एंट्री हुई है. शो के सेट से रश्मि की कुछ तसवीरें लीक हुई है. इन फोटोज को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि रश्मि ने शूटिंग शुरू भी कर दी है. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस खबर की घोषणा नहीं की है.

शो नागिन 6 के सेट से रश्मि देसाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में रश्मि तेजस्वी और मेहक एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीर में महक चहल को दूसरी एक्ट्रेस के साथ हवा में लटकते हुए देखा जा सकता है. वहीं दूसरी एक्ट्रेस का चेहरा साफ नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये रश्मि ही है. फोटोज में रश्मि को लाल नागिन अवतार में देखा जा सकता है. वहीं एक्ट्रेस के फैंस शो में उनकी धमाकेदार एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस खबर के बाद से ट्विटर पर एक जंग शुरू हो गई. रश्मि और तेजस्वी के फैंस ने ट्विटर पर उनके बारे में एक के बाद एक कई ट्वीट किए. ट्वीट के अनुसार, रश्मि देसाई जो नागिन 6 में प्रवेश करेंगी, उन्हें मुख्य अभिनेत्री तेजस्वी से अधिक भुगतान किया जा रहा है. यूजर ने यहां तक​कह दिया कि तेजस्वी मेकर्स के फैसले से खुश नहीं हैं और प्रोडक्शन से उनकी बड़ी बहस हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि नागिन 6 में रश्मि का किरदार नेगेटिव होगा.

https://www.instagram.com/p/Cbcq0s8vNbS/
नागिन 4 का हिस्सा रह चुकी हैं रश्मि

रश्मि देसाई पहले भी नागिन सीरियल की सीरीज का हिस्सा बन चुकी है. रश्मि नागिन के चौथे सीजन में हिस्सा लिया था. इस सीजन में उन्होंने निया शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था. हालांकि एक्ट्रेस के फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की थी, लेकिन कुछ लोगों को यह खास पसंद नहीं आया, जिसके बाद एकता कपूर ने इसे ऑफ एयर कर दिया.

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola