ePaper

रश्मि देसाई का बोल्‍ड फोटोशूट, स्लिट गाउन में बेहद हॉट दिखीं 'नागिन' एक्‍ट्रेस, Photos Viral

Updated at : 29 Jan 2021 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
रश्मि देसाई का बोल्‍ड फोटोशूट, स्लिट गाउन में बेहद हॉट दिखीं 'नागिन' एक्‍ट्रेस, Photos Viral

Rashami Desai bold photoshoot : 'नागिन' एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपने लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन

Rashami Desai bold photoshoot : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपने लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है और लोग उनकी तसवीरों को बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब उनका लेटेस्‍ट बोल्‍ड फोटोशूट (Rashami Desai Bold Photoshoot) तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका अंदाज वाकई देखने लायक है.

रश्मि देसाई इस फोटोशूट में बेहद हॉट नजर आ रही हैं. वो लाइट पर्पल कलर के स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं. वह पोज देते हुए टैटू फ्लान्‍ट करती नजर आ रही है. उन्‍होंने बन बना रखा है और मैचिंग ईयररिंग्‍स पहने हैं. रश्मि देसाई ने आंखों में गहरा मेकअप किया है. उनका दिलकश अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. अबतक इन तसवीरों को 208,107 व्‍यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/CKiPj1vA6AV/

पूर्व बिग बॉस कंटेस्‍टेंट की तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ मैम कितनी क्‍यूट लग रही हो आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ किसी की नजर न लगे आपको.’ एक और यूजर ने लिखा,’ ब्‍यूटी क्‍वीन रश्मि देसाई.’ एक और यूजर ने लिखा,’ क्‍यूटनेस ओवरलोडिड.’ एक और यूजर ने लिखा,’ उफ्फ ये किलर लुक.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है.’

https://www.instagram.com/p/CKbeaRKAQBM/
Also Read: Kundali Bhagya Upcoming Episode : प्रीता के हाथ लगी अक्षय रुचिका की तसवीर, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

बता दें कि रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. हाल ही में रश्मि ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर की क्लास लगाई जिसने उनकी उम्र को लेकर गंदा कमेंट किया था. रश्मि ने लिखा ता, ‘तू है कौन बे? क्या तुम्हारे यही विचार अपनी मां, बहन, गर्लफ्रेंड या बाकी महिलाओं के लिए है? यही तुम्हारे माता-पिता या आपके आसपास के माहौल ने सिखाया है या यह तुम्हारा खुद का गंदा दिमाग है.

https://www.instagram.com/p/CHmiKtEgeVK/

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola