The Big Picture: गोविंदा के पैरों पर गिरे रणवीर सिंह, साथ मिलकर UP वाला ठुमका सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस,VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2021 8:34 PM

विज्ञापन

शो द बिग पिक्चर का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रोमो में शो के होस्ट रणवीर सिंह औऱ गोविंदा साथ में काफी मस्ती करते हुए दिख रहे है.

विज्ञापन

The Big Picture: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस बीच एक्टर द बिग पिक्चर के नए प्रोमो को लेकर खबरों में है. इस प्रोमो में रणवीर, एक्टर गोविंदा (Govinda) के साथ दिख रहे हैं. दोनों साथ में डांस कर रहे है और खूब मस्ती करते हुए दिख रहे है.

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर द बिग पिक्चर का नया वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में रणवीर सिंह कहते दिख रहे है, हम सबके न्यू ईयर को हैप्पी न्यू ईयर बनाने के लिए आ रहे है. इसके कैप्शन में लिखा है, देने हम सब के न्यू ईयर को एक हैप्पी शुरुआत, द बिग पिक्चर पर आएंगे गोविंदा. ये एपिसोड 1 और 2 जनवरी को टेलिकास्ट होगा.

https://www.instagram.com/p/CYBYSaTqI16/?

वीडियो में जैसे ही द बिग पिक्चर शो में गोविंदा इंट्री लेते है, रणवीर सिंह उनके पैरों में गिर जाते है. जिसके बाद दोनों यूपी वाला ठुमका लगाओ पर शानदार डांस करते दिख रहे है. इसके अलावा गोविंदा और रणवीर एक- दूसरे को फ्लाइंग किस देते है. वीडियो काफी मजेदार है और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फिल्म पार्टनर में गोविंदा का पॉपुलर लाइन इतनी खुशी मुझे आज तक नहीं हुई, उसे एक्टर ने द बिग पिक्चर शो पर रिक्रिएट भी किया. बता दें कि रणवीर सिंह और गोविंदा साथ में मूवी किल दिल में काम कर चुके है. इसमें परिणीति चोपड़ा औऱ अली जफर ने भी मुख्य भूमिका निभाया था.

Also Read: Film 83: रणवीर सिंह ने दिखाया अपना ‘बिजली’ अंदाज, क्रिकेटर श्रीकांत के साथ किया जबरदस्त डांस, VIDEO VIRAL

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म 83 को हिंदी के अलावा मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में रिलीज किया गया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, साकिब सलीम, साहिल चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जतिन सरना, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, नीना गुप्ता, दिनकर शर्मा, धैर्य करवा जैसे स्टार्स ने काम किया हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola