ePaper

Film 83: रणवीर सिंह ने दिखाया अपना 'बिजली' अंदाज, क्रिकेटर श्रीकांत के साथ किया जबरदस्त डांस, VIDEO VIRAL

Updated at : 24 Dec 2021 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Film 83: रणवीर सिंह ने दिखाया अपना 'बिजली' अंदाज, क्रिकेटर श्रीकांत के साथ किया जबरदस्त डांस, VIDEO VIRAL

रणवीर सिंह और पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों जमकर डांस करते दिख रहे है.

विज्ञापन

Film 83: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और मूवी में एक्टर की खूब तारीफ हो रही है. पिछले दिनों ही फिल्म स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर, पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत के साथ डांस करते दिखे.

83 की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ इसमें कपिल देव, क्रिस श्रीकांत, बलविंदर सिंह संधू शामिल थे. इस दौरान रणवीर सिंह और श्रीकांत के साथ जमकर डांस करते नजर आए. दोनों पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के पॉपुलर गाने बिजली-बिजली पर थिरकते दिखे. वीडियो में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/CX0B34vlVlq/

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और श्रीकांत का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. मानव मंगलानी ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फैंस भी इसपर रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, दोनों का डांस जबरदस्त है. एक यूजर ने लिखा, वी लव यू श्रीकांत सर. एख दूसरे यूजर ने लिखा, रणवीर की एनर्जी का कोई जवाब नहीं. कुछ यूजर्स ने इसपर हार्ट बनाया.

Also Read: दिल्ली में रणवीर सिंह की फिल्म 83 हुई टैक्स फ्री, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही मूवी

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की मूवी 83 को फिल्म दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी 83 को क्रिटिक्स ने शानदार रिस्पॉन्स दिया है. वहीं, स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे स्टार्स ने फिल्म देखने के बाद इसे काफी अच्छा रिव्यू दिया था. फिल्म की और सारे एक्टर्स की जमकर प्रशंसा हुई.

फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण, साकिब सलीम, साहिल चड्ढा, पंकज त्रिपाठी,ताहिर राज भसीन, जतिन सरना,चिराग पाटिल,हार्डी संधू,एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे,नीना गुप्ता, दिनकर शर्मा, धैर्य करवा भी हैं. दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाते दिखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola