‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’ राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से की सगाई, इस एक्ट्रेस ने कहा- मर गई मैं तो

Rana Daggubati- बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’ यानी तेलुगु सुपरस्टार राणा डग्गुबती को उनका प्यार मिल गया. राणा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सगाई की भी जानकारी दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सभी दोनों को बधाई देने लगे.
बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’ यानी तेलुगु सुपरस्टार राणा डग्गुबती (Rana Daggubati) को उनका प्यार मिल गया. राणा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सगाई की भी जानकारी दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सभी दोनों को बधाई देने लगे.
राणा डग्गुबती ने मिहिका बजाज के साथ इंस्टाग्राम पर एक तसवीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “और उसने हां कह दिया है.” साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया. जिसके बाद से उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाईयों मिलने लगी. इस पोस्ट पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सिनेमा के सितारे भी बधाई दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CAFfh1tDzoW/
साउथ की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने लिखा, ‘मर गई मैं तो.’ जबकि अनिल कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो मेरे हैरदराबादी बच्चे, मैं बहुत खुश हूं. दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं.’ जबकि तमन्ना भाटिया, कियारा आडवाणी ने कहा, ‘बधाई हो’. सुशांत ने लिखा, ‘बधाई हो भाई. बहुत अच्छे.’ वहीं कीर्ति खरबंदा ने कहा, ‘राणा ये जानकर आपके लिए मुझे बहुत खुशी हुई. बधाई.’
Also Read: ‘लवर गर्ल’ उर्वशी रौतेला का नया स्टाइलिश लुक देखा आपने ? वीडियो मचा रहा सोशल मीडिया पर धूम
बता दें कि मिहिका हैदराबाद की रहने वाली हैं. जबकि राणा चेन्नई में जन्मे हैं और वहीं उनका पालन-पोषण हुआ है. मिहिका ने इंटीरियर डिजाइन में डिप्लोमा किया है. इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन भी हैं. इतना ही नहीं मिहीका ने लंदन की चेल्सा यूनिवर्सिटी से आर्ट और डिजाइन में एमए किया है. मिहिका बॉलीवुड में सोनम कपूर की अच्छी दोस्त हैं और अक्सर सोनम के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं.
वहीं, राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हैं. राणा साल 2011 में ‘दम मारो दम’ फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने ‘हाउसफउल 4’, ‘द गाजी अटैक’, ‘बेबी’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. फिल्म बाहुबली में उन्हें भल्लालदेव के रोल से काफी पहचान हासिल हुई. जबकि मिहिका बजाज से पहले राणा दग्गुबाती का नाम अनुष्का शेट्टी, तृष्णा कृष्णण और रकुल प्रीत के साथ भी जुड़ चुका हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










