अब रामायण की ‘सीता’ बनेंगी सरोजिनी नायडू, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

Deepika Chikhalia- सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली. अब दीपिका स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी.
लॉकडाउन में जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) को दोबारा से प्रसारित किया गया. जिसके कारण इसमें राम, लक्ष्मण, सीता और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार एक बार फिर पॉपुलर हो गए हैं. इसमें सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली. अब दीपिका स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी. उन्होंने इस बायोपिक का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है.
Also Read: Ramayan के लिए राम और सीता चाहते हैं रॉयल्टी, शो ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
दीपिका चिखलिया ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है. वह इस पर काम भी कर रही हैं. इस फिल्म में वह स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी. उन्होंने इस बायोपिक का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है. इस लुक में वह सरोजनी नायडू के किरदार में दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में कुछ सोचती हुईं नजर आ रही हैं. इस पोस्टर में टैगलाइन लिखी हुई हैः “स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी.”
https://www.instagram.com/p/B_4hIItpgAZ/?
पोस्टर में दीपिका मेन फेस में हैं और उनके साथ हजारों की संख्या में लोग दिख रहे हैं. सरोजनी के डायरेक्टर धीरज मिश्रा हैं. इस फिल्म को आकाश नायक और धीरज मिश्रा ने डायरेक्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसमें दीपिका चिलखलिया के नये लुक को काफी पसन्द कर रहे हैं.
Also Read: क्या मुझसे जबरदस्ती शादी की है? जब Ramayan के ‘राम’ Arun Govil से उनकी पत्नी ने पूछा था ये सवाल
इससे पहले टेली टॉक से बातचीत में दीपिका चिलखलिया ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि हमें इसके लिए रॉयल्टी मिलनी चाहिए. मुझे लगता है कि नाम तो बहुत हुआ है, सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिली. लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि इसकी भी जरूरत है.’ वहीं, अरुण गोविल ने ‘रामायण’ में की गई मेहनत का हवाला दिया. उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई गलत बात नहीं है. रॉयल्टी मिलनी चाहिए. खासकर तब जब यह सीरियल कमर्शियली इतना अच्छा कर रहा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










