Ramayan: कितने लाख में बनता था रामानंद सागर की रामायण का एक एपिसोड? कमाई जान कर उड़ जाएंगे होश
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Jun 2023 10:18 AM
ओम राउत की आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म को लेकर लगातार नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे है. दूसरी तरफ इस फिल्म के रिलीज के साथ ही लोगों को रामानंद सागर की 'रामायण' याद आने लगी.
Ramayan: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष को रिलीज हुए सात दिन हो गए है. आदिपुरुष रामायण की महाकाव्य कहानी को दर्शाती है. प्रभास राघव के रोल में, कृति माता जानकी और सैफ लंकेश के किरदार में नजर आए. हालांकि फिल्म को कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही कई लोग इसे रामानंद सागर की ‘रामायण’ से कंपेयर कर रहे. चलिए आपको बताते है ‘रामायण’ के एक एपिसोड को बनाने में कितना खर्चा आता था.
आदिपुरुष का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष का बजट करीब 500 रुपये करोड़ का है. इसके वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है. फिल्म के स्टारकास्ट ने भी तगड़ी फीस ली है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्रभास ने इसके लिए 100 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है. कृति सेनन ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. जबकि सैफ अली खान ने रावण बनने के लिए 12 करोड़ रुपये लिया है.
कितने लाख में बनता था रामायण का एक एपिसोड?
वहीं, आदिपुरुष जहां भारी भरकम बजट में बनाई गई है तो दूसरी तरफ रामानंद सागर के ‘रामायण’ के एक एपिसोड को बनाने में लगभग नौ लाख रुपये खर्च होते थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इतने पैसे खर्च करने के बाद 40 लाख रुपये तक का कलेक्शन हो जाता था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके टोटल 78 एपिसोड थे और इससे 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई थी. बता दें कि ‘रामायण’ में अरुण गोविल राम बने थे और दीपिका चिखलिया माता सीता के रोल में थी.
Also Read: Adipurush: सैफ अली खान नहीं, रावण के लिए अजय देवगन को लेना चाहते थे ओम राउत, इस वजह से नहीं बनी बात
यहां जानिए आदिपुरुष का कलेक्शन
-
पहला दिन 1- 86.75 करोड़
-
दिन 2- 65.25 करोड़ रुपये
-
दिन 3- 69.10 करोड़ रुपये
-
दिन 4- 16 करोड़ रुपये
-
दिन 5- 10.80 करोड़
-
दिन 6- 7.50 करोड़
-
दिन 7- 5.50 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










