Adipurush: ओम राउत की फिल्म को अजय देवगन ने मारी लात, इस किरदार को करने से किया था इनकार

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jun 2023 1:22 PM

विज्ञापन

फिल्म आदिपुरुष लगातार चर्चा में है. फिल्म में लंकापति रावण का रोल सैफ अली खान ने निभाया है. हालांकि मेकर्स इस किरदार के लिए पहले किसी और एक्टर को लेना चाहते थे.

विज्ञापन

Adipurush: ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को रिलीज हुए छह दिन हो चुके है. फिल्म विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. इसमें प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान ने अहम भूमिका निभाई है. सैफ लंकापति रावण बने है, लेकिन क्या आप जानते है ये रोल सबसे पहले अजय देवगन को ऑफर हुआ था. अजय ने रावण बनने से मना कर दिया था.

आदिपुरुष में रावण का रोल इस एक्टर को हुआ था ऑफर

आदिपुरुष में रावण के किरदार में सैफ अली खान भले ही नजर आ रहे हो, लेकिन मेकर्स की पहली पसन्द अजय देवगन थे. dnaindia की रिपोर्ट के मुताबिक ओम राउत यह भूमिका सैफ को नहीं, बल्कि अजय को देना चाहते थे. निर्माताओं ने अभिनेता से संपर्क किया लेकिन उन्होंने रावण की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो बिजी शेड्यूल के कारण अजय ने इस रोल को ना कहा.

आदिपुरुष का कलेक्शन

बता दें कि ओम राउत, अजय देवगन के साथ पहले फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में काम कर चुके है. इस फिल्म में अजय के साथ उनकी पत्नी काजोल भी थी और ये मूवी सुपरहिट हुई थी. वहीं, आदिपुरुष के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने 86.75 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.10 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़, पांचवे दिन 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया. अब बुधवार को फिल्म ने महज 7.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद आदिपुरुष का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 255.30 करोड़ रुपये हो गया है.

जल्द आएगी दृश्यम 3

दृश्यम 2 साल 2022 की सबसे बड़ी मनी स्पिनर साबित हुई और अजय देवगन के लिए एक ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी. यह हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली थ्रिलर होने का रिकॉर्ड भी रखती है और अब, पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दृश्यम 3 विकास के चरण में पहुंच गया है. बीते दिनों अभिषेक पाठक और उनके लेखकों की टीम ने दृश्यम 3 के लिए एक बुनियादी कोर प्लॉट को क्रैक किया है, जिसे सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. दृश्यम 3 के 2024 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola