ePaper

Rakhi Sawant के डांस मूव्स को देखकर उर्फी जावेद ने उड़ाया खुद का मजाक, बोलीं- मैं तड़पती हुई मछली लग रही

Updated at : 22 May 2022 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Rakhi Sawant के डांस मूव्स को देखकर उर्फी जावेद ने उड़ाया खुद का मजाक, बोलीं- मैं तड़पती हुई मछली लग रही

वायरल वीडियो में उर्फी जावेद को राखी सांवत डांस स्टेप सिखाते दिख रही है. उर्फी, राखी को कॉपी करने की कोशिश करती है और नहीं कर पाने पर वो कहती है कि, ऐसा लग रहा है मैं तड़पती हुई मछली हूं तुम्हारे सामने.

विज्ञापन

Urfi Javed- Rakhi Sawant video: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) को लाइमलाइट में रहना बखूबी आता है. उर्फी ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें पूनम पांडे, राखी सांवत, निशांत भट्ट जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे. इस दौरान उर्फी और राखी के कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है. वीडियो में दोनों हसीनाएं कभी साथ में डांस तो कभी पैपराजी को पोज देते दिख रही है.

उर्फी जावेद का वीडियो

उर्फी जावेद का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में उर्फी को राखी सांवत डांस स्टेप सिखाते दिख रही है. उर्फी, राखी को कॉपी करने की कोशिश करती है और नहीं कर पाने पर वो कहती है कि, ऐसा लग रहा है मैं तड़पती हुई मछली हूं तुम्हारे सामने. वीडियो पर यूजर्स काफी फनी कमेंट्स कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cd1BeRKqlA3/
राखी सांवत का ये अंदाज

वीडियो में उर्फी जावेद व्हाइट बिकिनी टॉप और मिनी स्कर्ट में दिख रही है. तो राखी सांवत ब्लैक साड़ी में काफी हसीन लग रही है. इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए एक मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, अजीब प्राणी. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये दोनों कहां के एलियन है. एक और यूजर ने लिखा, ब्लैक एंड व्हाइट मछलियां.

https://www.instagram.com/p/Cd1JRPfqT2M/
राखी ने उर्फी को किया किस

वहीं, एक अन्य वीडियो में राखी सांवत, उर्फी जावेद को किस करती दिख रही है. एक और वीडियो में राखी पैपराजी को पोज देते दिख रही है. ड्रामा क्वीन वीडियो में अलग- अलग अंदाज में कैमरापर्सन को दिलकश अंदाज में पोज दे रही है. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप किस शो में अब आएगी नजर. एक और यूजर ने लिखा, आपका बॉयफ्रेंड कहां है.

https://www.instagram.com/p/Cd1J2zNKKvz/
राखी का नया बॉयफ्रेंड

गौरतलब है कि हाल ही में राखी सांवत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो उसे किस तो कभी हग करती दिखी थी. बता दें कि बिग बॉस में राखी ने पूरी दुनिया को अपने पति रितेश से मिलवाया था. बिग बॉस से बाहर निकलने के कुछ समय बाद ही राखी ने रितेश से तलाक ले लिया था.

Also Read: ‘रितेश ने बैग पैक किया और छोड़कर चला गया’, राखी सावंत ने बयां किया अपना दर्द, कहा- मेरी मां रोती रही…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola