ePaper

'ऐसा कान के नीचे तमाचा दूंगी ना...', ये किसपर भड़की राखी सावंत? बोलीं- रितेश के साथ मैंने रो-रोकर…

Updated at : 20 Feb 2022 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
'ऐसा कान के नीचे तमाचा दूंगी ना...', ये किसपर  भड़की राखी सावंत? बोलीं- रितेश के साथ मैंने रो-रोकर…

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, जब मैंने कहा कि मैंने पहली बार मेहंदी लगाई है तो कुछ लोगों ने मेरी पुरानी तसवीरें और वीडियोज वायरल कर दी है.

विज्ञापन

Rakhi Sawant video: बिग बॉस 15 फेम पंजाबी सिंगर अफसाना खान 19 फरवरी को दुल्हन बन गई. अफसाना की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने चार चांद लगा दिया. फंक्शन की तसवीरें और वीडियोज राखी ने लगातार शेयर भी किया. लेकिन एक बात पर राखी काफी भड़क गई. दरअसल राखी के मेहंदी वीडियो पर यूजर्स ने ऐसे कमेंट किए जिसके बाद एक्ट्रेस काफी गुस्सा हो गई.

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली है. राखी वीडियो में कहती दिख रही है कि, जब मैंने कहा कि मैंने पहली बार मेहंदी लगाई है तो कुछ लोगों ने मेरी पुरानी तसवीरें और वीडियोज वायरल कर दी है. यह लोग मेरी पुरानी शादी के समय की इन तस्वीरों को शेयर कर लोगों को भड़का रहे है. ऐसा कान के नीचे तमाचा दूंगी ना.

https://www.instagram.com/p/CaKdcrpPkuG/

‘अपनी शादी के समय मैंने रो-रोकर मेहंदी…’

आगे वीडियो में राखी सावंत कहती है, अफसाना की शादी में मैंने दिल से मेहंदी लगाई है, जबकि अपनी शादी के समय मैंने रो-रोकर मेहंदी लगाई थी, क्योंकि रितेश शादी के लिए आने से मना कर रहा था. रितेश ने तीन- चार बार शादी के लिए आने से मना कर दिया था. मेहंदी लगाना इसे कहते हैं, जो मैंने अफसाना की शादी में लगाई है.

Also Read: शिबानी दांडेकर के ब्राइडल लुक को देख लोग कंफ्यूज, कमेंट में पूछा- वो प्रेग्रेंट है? जानें क्या है सच्चाई

Oo Antava पर राखी का डांस

वहीं, अफसाना खान की मेहंदी के फंक्शन में डोनल बिष्ट, राखी सावंत, हिमांशी खुराना ने जमकर एंजॉय किया. डोनल और राखी ने सुपरहिट फिल्म पुष्पा के फेमस गाने Oo Antava पर जमकर डांस भी किया. उनके साथ अफसाना ने भी खूब ठुमके लगाया. वीडियो पर फैंस ने रिएक्ट भी किया.

रितेश के बारे में राखी ने कही थी ये बात

बता दें कि राखी सावंत ने पिछले दिनों रितेश से अलग होने का फैसला लिया था. जिसके बाद एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि, हम रविवार को बहुत सामान्य रूप से उठे. अचानक उसने अपना बैग पैक करना शुरू कर दिया और कहा कि वह मुझसे अलग होना चाहता है क्योंकि उसके कानूनी मुद्दे बहुत ज्यादा हो गए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola