फिल्मों में लीड रोल को लेकर राजकुमार राव का छलका दर्द, कहा- मेरे लुक्स की वजह से हर जगह रिजेक्ट कर…

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने खुलासा किया कि पहले उन्हें अपने चेहरे की वजह से फिल्मों में लीड रोल नहीं दिया जाता था. सभी जगह रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था. हालांकि, दिबाकर बनर्जी की फिल्म के बाद चीजें बदल गईं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. अब एक्टर ने अपने स्ट्रगल दिनों को याद किया है. एक कार्यक्रम में, उन्होंने कहा कि उनके पिछले रिजेक्शन उनके लुक्स के कारण थे.

विज्ञापन
undefined

अभिनेता ने स्वीकार किया कि वह सबसे अच्छे दिखने वाले व्यक्ति नहीं हो सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता दिबाकर बनर्जी ने मेरे अंदर के प्रतिभा को देखा.

undefined

राजकुमार राव ने रण में एक न्यूजरीडर के रूप में अपनी स्क्रीन की शुरुआत की. उन्हें दिबाकर बनर्जी की हिट, लव सेक्स और धोखा में देखा गया. वह अगली बार नेटफ्लिक्स की मोनिका, ओ माई डार्लिंग में दिखाई देंगे, जो 11 नवंबर को रिलीज होगी.

undefined

फिल्म के प्रमोशन के दौरान, राजकुमार ने इंडियन टुडे को बताया, ”एक समय था, जब मुझे मेन लीड की भूमिका के लिए कभी ऑडिशन नहीं मिलता था. मुझे उनके दोस्त की भूमिका के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया था. मुझे पता है कि मैं कमरे में सबसे अच्छा दिखने वाला आदमी नहीं हूं, लेकिन दिबाकर बनर्जी ने मुझमें कुछ देखा.

undefined

राजकुमार ने पहले किसी इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें उनकी आइब्रो शेप की वजह से उन्हें रिजेक्ट भी कर दिया था. एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola